कोरोना की वजह से बिजली की खपत हुई कम

रायगढ़। जिले के साथ ही साथ पूरे प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए शासन द्वारा जिलों में लॉकडाउन लगाया गया है जिससे विद्युत की डिमांड कम हो रही है। प्रदेश में बिजली की सप्लाई लगभग 4300 मेगावाट तक जा रही है जबकि, अप्रैल महीने में बिजली की डिमांड 4800 से अधिक मेगावाट के पार पहुंच जाती थी, लेकिन कोरोना संक्रमण ने इसे सीमित कर दिया है। हालांकि, लॉकडाउन में जरूरी छोटे फैक्ट्रियों और उद्योग धंधों को रियायत दी गई है, लेकिन कर्मचारियों के कोविड पॉजीटिव होने और औद्योगिक इकाइयों में उत्पादन भी कम हो रहा है तो वहीं शहरी क्षेत्रों में बाजार बंद होने से सभी दुकानें व संस्थानों में तालाबंदी होने के कारण बिजली खपत कम हो रही है। हालांकि गर्मी बढऩे के कारण घरों में ऐसी व कूलर चल रहे हैं, लेकिन इससे फर्क नहीं पड़ रहा है।
गर्मी बढऩे बोर पंप चल रहे ज्यादा

[img-slider id="274450"]

इस संबंध में अधिकारियों ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस समय धान की खेती के साथ अन्य फसल लगाए हैं, जिसको ज्यादा पानी की जरूरत पड़ रही है। ऐसे में ग्रमीण क्षेत्रों इन दिनों दिन-रात बोर पंप चल रहे हैं। हालांकि इससे कुछ खास पर्क नहीं पड़ रहा है। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादातर बोर पंप सोलर लाईट से चल रहा है। इस कारण बिजली की डिमांड काफी कम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button