बंगाल हिंसा के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा बगीचा के द्वारा किया गया सांकेतिक धरना प्रदर्शन
जशपुर बगीचा 5 मई 2021
[img-slider id="274450"]
– आज भरतीय जनता युवा मोर्चा मण्डल बगीचा द्वारा बंगाल में ममता बनर्जी द्वारा किये जा रहे राजनैतिक प्रतिशोध के विरोध में धरना प्रदर्शन किया गया । भाजयुमो के कार्यकर्ता मृणाल पाठक ने कहा की बंगाल में हमारे कार्यकरताओं के साथ नरसंघार हो रहा है ये काफी निंदनीय है । TMC के जीतने के बाद भारतीय जनता पार्टी BJP के कार्यकर्ता एवं कार्यालय के ऊपर इस तरहा का हमला असहनीय है ।बंगाल में जिसतरह का माहौल है उस माहौल को देखते हुवे वहां के नागरिकों ,पार्टी कार्यकर्ताओं , CRPF के जवानों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुवे तत्काल राष्ट्रपति शासन लागू किया जाए ।



