रायपुर 1 मई 2021। छत्तीसगढ़ में कोरोना मरीजों का आंकड़ा कम होता नहीं दिख रहा है। प्रदेश में आज भी कोरोना मरीजों का आंकड़ा 16 हज़ार के करीब रहा। प्रदेश में आज जहाँ 15902 नये मरीज मिले, वहीं 12508 मरीज कोरोना से स्वस्थ्य भी हुए।
[img-slider id="274450"]
प्रदेश में अभी कुल एक्टिव केस 1.21लाख से ज्यादा है। वहीं 229 मौते भी आज हुई है। रायपुर में आज कुल 1464 नये मरीज मिले हैं, जबकि दुर्ग में 1029, बिलासपुर में 1290, रायगढ़ में 1075, कोरबा 1228, जांजगीर में 1061 नए मरीज मिले है।बिलासपुर में आज सर्वाधिक 47, रायपुर में 41, कोरबा और दुर्ग में 16-16, रायगढ़ में 14, जांजगीर में 13 मौत हुई है।