पंजाब सरकार के पावर ट्रांसमिशन संगठन स्टेट ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने कई पदों पर भर्तियां निकाली है। इसके तहत असिस्टेंट इंजीनियर / ओटी (इलेक्ट्रिकल, सिविल), अकाउंट ऑफिसर, असिस्टेंट मैनेजर, डिविजनल अकाउंटेंट, जूनियर इंजीनियर, लोअर डिवीजनल क्लर्क के पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी pstcl.org पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। फॉर्म जमा करने की अंतिम दिनांक 17 मई, 2021 है।
महत्वपूर्ण तिथियां: आवेदन करने की आरभिंक दिनांक- 26 अप्रैल, 2021 आवेदन करने की आखिरी दिनांक- 17 मई, 2021 भारतीय स्टेट बैंक में शुल्क जमा करने की आखिरी दिनांक- 19 मई, 2021
ऐसे करें आवेदन: सबसे पहले ऑफिशियल पोर्टल यानी pstcl.org पर जाएं होमपेज पर “रिक्रूटमेंट अगेंस्ट सीआरए- 10/2021” पर क्लिक करें। जानकारी पढ़ें और “I Agree” बटन पर क्लिक करें और “Proceed to Register” पर क्लिक करें। सभी जानकारी भरने के पश्चात् भविष्य के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकाल लें।