रायपुर: कोरोना संक्रमण के बीच छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज रात्रि 9 बजे कोरोना से बचाव, रोकथाम एवं टीकाकरण के संबंध में प्रदेश की जनता को महत्वपूर्ण संदेश देंगे। संदेश का प्रसारण प्रदेश के सभी क्षेत्रीय समाचार चैनलों में किया जाएगा। बता दें कि छत्तीसगढ़ में कल 15804 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले थे और बीते 24 घंटे में 15003 मरीज डिस्चार्ज, स्वस्थ हुए हैं। वहीं दूसरी ओर 251 मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो गई। प्रदेश में अब तक 8312 कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो चुकी है। कल 15804 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि होने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7 लाख 13 हजार 706 संक्रमित हो गई है। छत्तीसगढ़ में अब तक 5 लाख 87 हजार 484 मरीज स्वस्थ हुए हैं। नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद अब सक्रिय मरीजों की संख्या 117910 हो गई है।
Read Next
2 hours ago
अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौत, एक गंभीर रूप से घायल
3 hours ago
निगम कमिश्नर क्षत्रिय ने खड़े होकर तुड़वाया अवैध कब्जा, गंज में स्वच्छता व ट्रैफिक पर कड़ा संदेश
4 hours ago
प्रोजेक्ट उत्थान: रायगढ़ में शाला प्रवेशोत्सव के जरिए शिक्षा की ओर सशक्त पहल
4 hours ago
रेत का अवैध परिवहन कर रहे जेसीबी और 3 ट्रैक्टर जब्त
5 hours ago
फर्जी ऋण पुस्तिका से जमानत कराने वाला गिरोह गिरफ्तार: न्यायालय की सतर्कता से हुआ खुलासा
6 hours ago
बिहार में सुशासन कि सरकार में छत्तीसगढ़ के लोगों का महत्वपूर्ण योगदान।
6 hours ago
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों के भर्ती हेतु पात्र-अपात्र सूची जारी
6 hours ago
विधानसभा सत्र 14 जुलाई से प्रारंभ…. विधानसभा सत्र तक जिले के समस्त अधिकारी-कर्मचारियों का अवकाश प्रतिबंधित
9 hours ago
कलेक्टर ने सभी विभाग प्रमुखों को ई आफिस संचालन के कार्यों को गंभीरता से करने के दिए निर्देश
9 hours ago
आकाशीय बिजली से बचाव हेतु जिला प्रशासन ने जारी की महत्वपूर्ण सावधानियाँ और राहत संबंधी जानकारी
Back to top button