ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में मोहन मरकाम का जन्म दिवस विजयपुर मे मनाया

बिलासपुर /तखतपुरसंतोष ठाकुर की कलम से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तखतपुर के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहन मरकाम के जन्म दिवस के अवसर पर विजयपुर मन्दिर में पूजा अर्चना कर उनके सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की कामना की तथा सेक्टर , जोन एवं बूथ अध्यक्षों की बैठक भी आयोजित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित विधानसभा तखतपुर के बूथ प्रभारी आत्मा सिंह क्षत्रिय रहे अन्य अतिथि के रूप में पूर्व जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष बिरझे राम सिंगरौल, शिवबालक कौशिक,सुरेश ठाकुर रहें। सर्वप्रथम विजयपुर किला मंदिर में पूजा अर्चना किया गया तत्पश्चात कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।संबोधित करते हुए आत्मासिंह क्षत्री ने कहा कि आज प्रदेश में कांग्रेस संगठनात्मक तौर पर बहुत अच्छे से कार्य कर रही है और इसका श्रेय प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम को जाता है उनके जन्मदिवस पर हम सभी कुशल मंगल एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हैं वही मोहन मरकाम के द्वारा पार्टी की मजबूती के लिए किए जा रहे कार्यों की भी जानकारी उन्होंने दिया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष घनश्याम शिवहरे ने संगठनात्मक बिंदुओं पर चर्चा करते हुए बूथ, जोन एवं सेक्टर प्रभारियों से अपील किया कि हम सभी को प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाना है और इसमें सबसे बहुत महत्वपूर्ण भूमिका बूथ अध्यक्षो की है। हम सभी प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल के द्वारा जनकल्याण कारी योजनाओं का जो संचालन किया जा रहा है। उसे आम जनों तक पहुंचाएं तथा लाभ दिलाने के लिए भी प्रयास करें। प्रदेश सरकार किसानों ,व्यापारी, युवा के हित में काम कर रही है। प्रदेश सरकार की एक अच्छी नीति का ही परिणाम है कि आज प्रदेश में क्रय शक्ति बढ़ा है। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बिरझे राम सिंगरौल ने संबोधित करते हुए कहा कि जब से छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री एक किसान का पुत्र बना है तब से किसानों का कल्याण ही कल्याण हो रहा है किसानों को हर दृष्टि से सक्षम करने का पीड़ा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उठाया है इसके लिए सभी किसान उनके आभारी भी हैं। कि किसानों की पीड़ा को अपनी पीड़ा समझते हुए वे कार्य कर रहे हैं। कार्यक्रम में ब्लॉक के सभी जोन अध्यक्षों गोविंद साहू,सुरेश ठाकुर,प्रताप जायसवाल,राजकुमार कैवर्त,बिसाहू राम कश्यप एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता बिरझेराम सिगरौल,लिल्लू राम ध्रुव,भारत सिंह मरकाम,शिवबालक कौशिक,उमेद सिंह ठाकुर का शाल श्रीफल से सम्मान किया गया ,साथ ही ब्लाक कांग्रेस कमेटी तखतपुर के अध्यक्ष घनश्याम शिवहरे ने आत्मा सिंह का साल एवम् श्री फल देकर सम्मान किया। कार्यक्रम को सुरेश ठाकुर और शिवबालक कौशिक ने भी संबोधित किया। संचालन हेमंत कश्यप और आभार प्रदर्शन गोविंद साहू ने किया। इस अवसर पर सुरेन्द्र सिंह परिहार,जलेश साहू,हरविंदर सिंह हूरा,अवधेष शुक्ला,हेमंत पाण्डेय,नरेश श्रीवास,अजमेर अली,अनिल गुप्ता,छत्रपाल जायसवाल,सोनू जायसवाल,गणेश राम यादव,तीज राम कश्यप,नीतिन ,संतोष कुमार पाल,इतवारीलाल साहू,समारू ध्रुव,गणपत रजक,महेश यादव,अमृत लाल सिंगरौल,लक्ष्मी श्रीवास सहित सैकड़ो कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button