‘मैं दलित विधायक हूं, इसलिए परेशान कर रहे हैं..FIR होने पर फूट-फूटकर रोईं कांग्रेस विधायक उत्तरी जांगड़े

रायपुर। बलौदाबाजार हिंसा मामले में सारंगढ़ की कांग्रेस उत्तरी जांगड़े और नगर पालिका अध्यक्ष के पति अजय बंजारे पर FIR दर्ज किया गया है। दरअसल, दोनों ने भड़काउ भाषण दिए थे। BJP ने SP से इस मामले की शिकायत थी, जिसके बाद सिटी कोतवाली थाने में कई धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं, FIR होने पर कांग्रेस विधायक उत्तरी जांगड़े रो पड़ी।

[img-slider id="274450"]

कांग्रेस की महिला विधायकों ने उत्तरी जांगड़े के आंसू पोछे। उत्तरी जांगड़े ने कहा कि, मैं दलित विधायक हूं इसलिए परेशान कर रहे हैं। पहले मेरे पति और फिर मुझ पर FIR की गई है। बता दें कि, 12 दिसंबर को रानी लक्ष्मीबाई व्यवसायिक परिसर सारंगढ़ में कांग्रेसियों ने एक दिवसीय प्रदर्शन का आयोजन किया था। इस दौरान कांग्रेस विधायक उत्तरी जांगड़े अपने भाषण के दौरान मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उकसाते हुए कहा था कि, यहां से हम सब को कलेक्टर कार्यालय जाना है और कलेक्टर कार्यालय के बाहर से नहीं आना है बल्कि अंदर जाकर तोडफ़ोड़ करना है और बलौदबाजार की घटना को आप सब जानते ही होए बलौदाबाजार जैसी स्थिति निर्मित करनी है।

भारतीय जनता पार्टी ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट में ये वीडियो पोस्ट किया, जिसमें कांग्रेस विधायक उत्तरी जांगड़े कलेक्टर ऑफिस में तोड़फोड़ करने की बात कहती नजर आई। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button