राशिफल 26 अक्टूबर: मेष राशि वालों का पराक्रम लाएगा रंग…जानिए अन्य राशियों का हाल

समाचार संकलनआपकी आवाज़ न्यूज़ डेस्क
संपादन एवं प्रकाशनआपकी आवाज़ न्यूज़ डेस्क

राशिफल-
मेष-
पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। प्रेम और संतान भी मध्‍यम दिख रहा है। लेकिन कोई बड़ी बात या समस्‍या नहीं दिख रही है। कुल मिलाकर ठीक है आपका। हरी वस्‍तु का दान करें।

वृषभ-धन का आवक बढ़ेगा। कुटुम्‍बीजनों में वृ्द्धि होगी स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम और व्‍यापार की स्थिति काफी अच्‍छी है। गणेश जी की अराधना करते रहें।

मिथुन-सितारों की तरह चमकते दिख रहे हैं। ओजस्‍वी और तेजस्‍वी बने रहेंगे। प्रेम और संतान पर थोड़ा ध्‍यान दें। स्‍वास्‍थ्‍य और व्‍यापार की स्थिति काफी अच्‍छी है। मां काली की अराधना करते रहें।

कर्क-शारी‍रिक स्थिति थोड़ी कमजोर रहेगी। उर्जा का स्‍तर थोड़ा कम रहेगा। प्रेम और व्‍यापार की स्थिति काफी अच्‍छी रहेगी। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है लेकिन प्रेम व्‍यापार की स्थिति काफी अच्‍छी है। हरी वस्‍तु का दान करें।

सिंह- आय में आशातीत सफलता मिलेगी। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आय के नवीन स्रोत बनेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है लेकिन प्रेम, व्‍यापार की स्थिति काफी अच्‍छी है। हरी वस्‍तु का दान करें।

कन्‍या-शासन-सत्‍ता पक्ष का सहयोग होगा। उच्‍चाधिकारी प्रसन्‍न होंगे। स्‍वास्‍थ्‍य बहुत अच्‍छा है। प्रेम और व्‍यापार की स्थ्‍िाति भी काफी अच्‍छी दिख रही है। वाणी से कड़क भाषा का प्रयोग न करें। लाल वस्‍तु का दान करें।

तुला-रौब और रुआब बना हुआ है। जीवन में तरक्‍की कर रहे हैं। यात्रा में लाभ दिख रहा है। धार्मिक बने रहेंगे। बस थोड़ा सा स्‍वास्‍थ्‍य बहुत अच्‍छा नहीं दिख रहा है। सूर्यदेव को जल अर्पित करते रहें।

वृश्चिक-जोखिम भरा समय है। चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। कोई रिस्‍क न लें। सरकारी तंत्र से भी होशियार रहें। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, पेम और व्‍यापार की स्थिति करीब-करीब सही है। हरी वस्‍तु का दान करें।

धनु-जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। व्‍यापारिक लाभ होगा। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम और व्‍यापार अद्भुत दिख रहा है। गणेश जी की अराधना करते रहें।

मकर-विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य की स्थिति अच्‍छी है। प्रेम, व्‍यापार भी बहुत अच्‍छा दिख रहा है। मां काली की अराधना करते रहें।

कुंभ-स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर, व्‍यापारिक दृष्टिकोण से बहुत अच्‍छा, प्रेम में तू-तू, मैं-मैं का संकेत है। भावुक होकर कोई निर्णय न लीजिएगा।

मीन-भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी संभव है। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर, प्रेम-व्‍यापार की स्थिति काफी अच्‍छी है। भगवान गणेश की अराधना करते रहें।

समाचार संकलनआपकी आवाज़ न्यूज़ डेस्क
संपादन एवं प्रकाशनआपकी आवाज़ न्यूज़ डेस्क
आ
समाचार श्रेय एवं प्रकाशन विवरणआपकी आवाज़ | सच की बात, सबके साथ
✍
रिपोर्टिंगआपकी आवाज़ न्यूज़ डेस्कसमाचार डेस्क द्वारा तैयार
✎
संपादन एवं प्रकाशनआपकी आवाज़ न्यूज़ डेस्कतथ्यों, भाषा एवं प्रस्तुति का संपादन
प्रकाशित: 26 October 2021समय: 8:03 am

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button