छत्तीसगढ़न्यूज़

खाना बनाने पहुंची महिला से रेप, फरार पड़ोसी अब हुआ गिरफ्तार

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

कोंडागांव। कोंडागांव जिले के पुलिस ने रेप के आरोपी युवक को ओडिशा के सरहदी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि, पीड़िता ने 2 अप्रैल को थाना बड़े डोंगर में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराई थी। पीड़िता की शिकायत के मुताबिक, वर्ष 2021 में उसके पति के परिवार के सदस्य की पत्नी अपने घर रहने बुलाई और बोला कि वह काम से कांकेर जा रही है। दो दिन घर आकर रहना, बच्चों के लिए टिफिन और खाना बनाकर खिला देना। इसके बाद पीड़िता 2 दिन के लिए उसके घर गई थी। पहली ही रात दोनों बच्चों के सोने के बाद अचानक पीडि़ता के कमरे में आकर आरोपी ने पीडि़ता के साथ रेप किया।

पीड़िता ने बताया कि, अगले रात भी उसके मना करने के बाद भी आरेापी ने रेप किया। उसी वर्ष पुन: आरोपी की पत्नी अपने मायके रांधना गई थी, तब भी पीड़िता बच्चों के लिये खाना बनाने उसके घर गई थी, उस समय भी आरोपी ने पीडि़ता के साथ रेप किया और घर वालों को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद पीड़िता ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई गई।

इस घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने टीम गठित कर आरोपी की तलाश की जा रही थी। इस दौरान पुलिस को आरोपी युवक के ओडिशा के सरहदी क्षेत्र में होने की सूचना मिली। तब पुलिस ने वहां पहुंचकर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button