
खरसिया नगर की विभिन्न समस्याओं को लेकर भाजपा ने किया एक दिवसीय धरना प्रदर्शन
खरसिया। नगर भाजपा ने खरसिया नगर की विभिन्न समस्याओं, पार्षदों से भेदभाव, मुख्य नगरपालिका अधिकारी की कार्यशैली, लेड खरीदी में लाखों का घोटाला, प्रधानमंत्री आवास में बंदरबाट, राजमाता सिंधिया गार्डन में अस्थायी गोठान निर्माण की अनियमितता का आरोप लगाते हुए, खरसिया नगर पालिका मुख्य द्वार के सामने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करते हुए, नगर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।