यात्रियों को बड़ी राहत: रेलवे ने 22 महीने बाद आज से फिर शुरू की ये सुविधा, किराए में 80 प्रतिशत तक होगी बचत
रायपुर:
पैसेंजर स्पेशल ट्रेनों में मिलेगी अनुमति यात्रियों को एमएसटी की सुविधा केवल पैसेंजर स्पेशल ट्रेनों में ही मिलेगी। मेल या एक्सप्रेस ट्रेनों में एमएसटी के साथ यात्रा नहीं कर पाएंगे। दरअसल यह सुविधा केवल उन्हीं ट्रेनों में मिलती है, जिनमें अनरिजर्व कोच हैं। मेल या एक्सप्रेस ट्रेनों में लगे जनरल कोच वर्तमान में सेकंड सीटिंग कोच में तब्दील हो गए हैं। इसलिए यात्रियों को इसके लिए रिजर्वेशन कराना पड़ता है। किराए में बड़ी बचत एमएसटी धारकों को इस सुविधा का इसलिए बेसब्री से इंतजार था, क्योंकि इससे उनकी 75 से 80 प्रतिशत किराए की बचत होती थी। सुविधा बंद होने के कारण उन्हें प्रतिदिन ज्यादा किराया देकर यात्रा करनी पड़ रही थी। आज से सैकड़ों दैनिक यात्रियों को रियायती टिकट का लाभ मिल सकेगा। रायपुर से टिकट किराया दुर्ग – 10 बिलासपुर – 25 रायगढ़ – 50 महासमुंद – 10 डोंगरगढ़ – 25 कोरबा – 35



