जमीन विवाद को लेकर हुई हत्या के मामले में 4 लोग हुई गिरफ्तार,
सूरजपुर-आपकी-आवाज़/ मोहिबुल हसन (लोलो)…..
मामले की सूचना पर पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री रामकृष्ण साहू ने दोनों मामले की गंभीरतापूर्वक सूक्ष्मता से विवेचना कर आरोपियों को गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर व एसडीओपी सूरजपुर गीता वाघवानी के मार्गदर्शन में थाना सूरजपुर व चौकी बसदेई की पुलिस ने मामले के आरोपी 1. रामप्रसाद मिंज पिता स्व. मोहन मिंज उम्र 63 वर्ष, 2. आशीष मिंज पिता विजय प्रकाश मिंज उम्र 25 वर्ष, 3. सबीना मिंज पति रामभरत मिंज उम्र 30 वर्ष व 4. रूपा मिंज पिता रामप्रसाद मिंज उम्र 30 वर्ष सभी निवासी ग्राम रजौलीपारा, चौकी बसदेई को पकड़ा। पूछताछ पर आरोपियों ने वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया, आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आलाजरब जप्त कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों प्र्रकरण के प्रार्थी सहित अन्य लोग गंभीर रूप से घायल है जिनका उपचार जिला चिकित्सालय सूरजपुर व अम्बिकापुर में चल रहा है।
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी सूरजपुर प्रकाश राठौर, चौकी प्रभारी बसदई बृजेश यादव, एसआई गजपति मिर्रे, एएसआई लक्ष्मी प्रसाद गुप्ता, मानिकदास, प्रधान आरक्षक थॉमस मिंज, राहुल गुप्ता, आरक्षक देवदत्त दुबे, सुरेश साहू, अमरेन्द्र दुबे, महेन्द्र प्रताप सिंह, प्रदीप सोनवानी, ओमप्रकाश, अमित सिंह, महिला आरक्षक अलती राजवाडे़ व रौशनी सिंह सक्रिय रहे।




