11th March 2026
देश विदेश की

गणेश चतुर्थी 2021 : आखिर क्या है बप्पा का असली नाम?, जानते हैं आप

भगवान गणेश का पर्व गणेश चतुर्थी इस साल 10 सितंबर को मनाया जाने वाला है. यह पर्व हर साल धूम धाम से मनाया जाता है. इस दिन गणपति बप्पा का पूजन किया जाता है. वैसे गणपति बप्पा को गणेश इसलिए कहते हैं क्योंकि वे गणों के ईश अर्थात ईश्वर हैं। वहीँ उन्हें गजानन इसलिए कहते हैं कि उनका मुख गज अर्थात हाथी के समान है। इसके अलावा उन्हें एकदंत इसलिए कहते हैं क्योंकि उनका एक ही दांत है। वैसे इस तरफ से उनके कई नाम है लेकिन ये सभी नाम तो उनकी उपाधि है तो क्या आप जानते हैं उनका असली नाम क्या है? आज हम आपको बताते हैं उनका असली नाम क्या है।

कहा जाता है भगवान गणेशजी का मस्तक या सिर कटने के पूर्व उनका नाम विनायक था। लेकिन जब उनका मस्तक काटा गया और फिर उस पर हाथी का मस्तक लगाया गया तो सभी उन्हें गजानन कहने लगे। उसके बाद जब उन्हें गणों का प्रमुख बनाया गया तो उन्हें गणपति और गणेश कहने लगे। कहा जाता है जब माता पार्वती ने उनकी उत्पत्ति की थी तब उनका नाम विनायक रखा था। जी दरअसल विनायक का अर्थ है नायकों का नायक याविशेष नायक।

एक कथा को माने तो शनि की दृष्टि पड़ने से शिशु गणेश का सिर जलकर भस्म हो गया था। ऐसे में दु:खी पार्वती माँ से ब्रह्मा ने कहा था- ‘जिसका सिर सर्वप्रथम मिले उसे गणेश के सिर पर लगा दो।’ उस दौरान पहला सिर हाथी के बच्चे का ही मिला और इस प्रकार गणेश ‘गजानन’ बन गए।

Related posts

Airtel, Jio, BSNL और Vi के सबसे सस्ते प्लान, कीमत करीब 100 रुपये और फायदे महंगे Plans जैसे

ADMIN DESK

नहीं रहे कथक सम्राट पद्म विभूषण पंडित बिरजू महाराज, दिल्ली में ली अंतिम सांस

Aapki Aawaz

मशहूर न्यूज एंकर रोहित सरदाना का हार्ट अटैक से निधन

ADMIN DESK

Leave a Comment