घर पर नहीं था कोई तो लड़के के घर पहुंची लड़की, उठाया यह खौफनाक कदम

इंदौर: मध्य प्रदेश में इन दिनों अपराध के मामलों में तेजी देखने के लिए मिल रही है। हाल ही में जो मामला सामने आया है वह इंदौर जिले का है। यहाँ एक युवक-युवती की संदिग्ध मौत हो गई है। इस मामले में मिली जानकारी के तहत लड़के के घरवालों को लड़की की जानकारी नहीं है और लड़की के घरवाले लड़के को नहीं जानते। पुलिस ने इस पूरी वारदात वाली जगह को सील कर दिया है। पुलिस अब इस पूरे मामले की जांच कर रही है। इस घटना को राउ थाना इलाके में स्थित ब्रिज बिहार कॉलोनी की बताया जा रहा है। यहाँ रजत जाधव ब्रिज विहार कॉलोनी के संजय नगर में रहता था।

बीते बुधवार शाम उससे मिलने सुनीता पटेल पहुंची थी और उस वक्त घर पर परिवार का कोई सदस्य नहीं था। पता चला है कि दोनों एक साथ एक ही फैक्ट्री में काम करते थे। ऐसे में घर पर दोनों ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया और जब हालत बिगड़ने लगी तो रजत ने अपने दोस्त गुलशन को फोन लगाकर इसकी जानकारी दी। उसके बाद गुलशन जैसे ही घर पहुंचा वैसे ही उन दोनों की हालत और ज्यादा बिगड़ गई। वहीं गुलशन ने तुरंत रजत के परिवार के अन्य सदस्यों को बुलाया और दोनों को नाजुक हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने लड़की को मृत घोषित कर दिया है।

वहीं दूसरी ओर, रजत की भी इलाज के दौरान मौत हो गई है। इस मामले को लेकर युवक-युवती का पूरा परिवार हैरान है। इस घटना के पीछे की वजह किसी को समझ नहीं आ रही, क्योंकि, युवक के परिवार को युवती के बारे में कोई जानकारी नहीं है। परिवारवालों का कहना है कि लड़की को कभी देखा तक नहीं। वहीं दूसरी तरफ लड़की के घरवालों को भी युवक के बारे में कोई जानकारी नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button