गलियों में भरा बारिश का पानी सरपंच का ध्यान नहीं, लोग परेशान

बलौदाबाजार,
फागुलाल रात्रे, लवन।
ग्राम पंचायत करदा के वार्ड क्र. 08 अनुसूचित जाति मोहल्ला, दृष्टि पब्लिक स्कूल के सामने वाली गली में ग्राम पंचायत की उदासिनता से ग्र्रामीण परेशान है। वार्ड की गलियों में न तो सीसी रोड निर्माण हुआ है और न ही नाली का निर्माण हुआ है। बारिश से गिरने वाला पानी लोगों के घरो व रोड में जाम हो गया है। मोहल्लेवासियों को आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दिनों में गलियों में पानी भरने की वजह से लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। मोहल्ले में पानी भर जाने की समस्या को लेकर ग्राम के पन्नालाल डहरिया और सिलोखन जांगड़े के द्वारा ग्राम पंचायत में होने वाले ग्राम सभा की बैठक में उक्त समस्या केे बारे में सरपंच व पंचगणों को अवगत कराया गया है। फिर भी समस्या का समान अभी तक नहीं किया है। पन्नालाल ने बताया कि ग्राम में संचालित दृष्टि पब्लिक स्कूल की सामने की गली में हल्की बारिश होने पर ही घुटना तक पानी भर जाता है, ज्यादा बारिश होने पर लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो जाता है। मोहल्ले में रहने वाले स्कूली बच्चों को स्कूल आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मोहल्ले के लोगों को निस्तारी व पीने के पानी लाने के लिए के लिए काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। साथ ही उक्त मोहल्ले में रहने वाले लोगों को तालाब जाने में भी काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। घर में रखे मोटर सायकल को निकालने व सायकल चलाने में परेशानी होती है। उक्त मोहल्ले से होकर किराना दुकान व बाजार आने-जाने में काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। ज्यादा बारिश में अधिकांश घर पानी से डूब जाता है। ऐसा नहीं है कि इस गली में वार्ड 08 के लोगों का ही आना-जाना होता है, बल्कि गांव के अधिकांश लोगो का इसी रास्ते से आना-जाना होता है। लोग अपनी छोटी-मोटी समस्याओं को लेकर इसी रास्ते से होकर अन्य गली मोहल्ला आते-जााते है। ग्राम पंचायत सरपंच को उक्त समस्या के बारे में अवगत कराया गया लेकिन उसके द्वारा इस समस्या पर गंभीरता पूर्वक ध्यान नहीं दिया गया। जिसकी वजह से मोहल्लेवासियों को आने-जाने में काफी परेशानी उठानी पड़ती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button