देश विदेश

ग्रामीण भारत में कोरोना के टीकाकरण अभियान को कैसे प्रचारित करें बताएंगे अभिनेता अखिलेश पांडे

संवाददाता प्रतिक्षा गुप्ता की रिपोर्ट

..बिलासपुर.. पर्यावरण संरक्षण समर्पित संस्था ‘विदाउट नेचर डार्क फ्यूचर’ द्वारा 30 अप्रैल को शाम 8:30 बजे, इंस्टाग्राम लाइव प्रसारण किया जाएगा जिसका विषय – ‘ग्रामीण भारत में टीकाकरण अभियान को कैसे प्रचारित किया जाए’ होंगा। इस विषय पर मुख्य वक्ता छत्तीसगढ़ के जाने-माने फिल्म अभिनेता सामाजिक कार्यकर्ता अखिलेश पाण्डेय होंगे जिसको होस्ट रुनक गुप्ता करेंगी। आपको बता दें कि भारत में बिगड़ते कोरोना संक्रमण के हालतों को देखते हुए टीकाकरण अभियान भारत सरकार द्वारा तेज कर दिया गया है। शहरों में टीकाकरण अभियान शुरू भी हो गया है, लेकिन भारत की अधिकांश आबादी गांव में रहती है रूलर इंडिया को पूरी तरह से टीकाकरण मुक्त बनाने के लिए सरकार की क्या रणनीति होनी चाहिए, सामाजिक कार्यकर्ताओं क्या भूमिका हो, प्रशासन का कैसा व्यवहार हो इन सभी सवालों के जवाब जानने की हमारी कोशिश होंगी। यह लाइव कार्यक्रम सभी लोगों को सुनना इसलिए भी जरूरी है जिससे वह ज्यादा से ज्यादा लोगों तक सही जानकारी पहुंचा पाए और इस अभियान को और कोरोना संक्रमण के इन बुरे हालातों से भारत जल्द से जल्द उभरे इसमें टीकाकरण की बहुत बड़ी भूमिका होने वाली है। #WithoutNatureDarkFuturelive

covid_19#Awareness Campaign Indiafights Corona

Show More
Back to top button