न्यूज़

ग्राम बगडेवा के पैरावट में लगी आगमौके पर पहुंचा निगम का दमकल, आग पर पाया काबू

खरसिया। गर्मी का मौसम आते ही जिले में आग लगने की घटनाएं भी बढ़ने लगी है। पिछले दिनों के अंदर आग लगने की कई घटनाएं हो चुकी हैं।

वही आज ग्राम बगडेवा के मुकेश कुमार यादव के घर बाड़ी के पैरावट में आग लग गई। आग लगने की जानकारी जैसे ही उनको हुई, उन्होंने तत्काल इसकी सूचना नगर निगम खरसिया के दमकल विभाग को दी, तत्काल दमकल विभाग की टीम – देवानंद गबेल, रवि कुमार साहू, उमेश यादव, बिट्टू राठौर, विजय यादव तथा संदीप मौके पर पहुंचकर, कमान सम्हालते हुए ही, चंद मिनटों में भीषण आग पर काबू पा लिए।

वही खबर लिखे जाने तक किसी तरह के जानमाल के नुकसान होने की जानकारी नही है।

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button