रायपुर। हाल ही संपन्न नगरीय निकाय चुनावों में प्रदेश की सत्ताधरी कांग्रेस पार्टी को अच्छी सफलता मिली है। राजधानी रायपुर से लगते बीरगांव नगर निगम में भी कांग्रेस का ही महापौर बना है। यहां आज शाम मेयर का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। समारोह में सीएम भूपेश बघेल भी शामिल हुए। यहां शपथ के बाद मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए श्री बघेल ने कांग्रेस को मौका देने के लिए बीरगांव की जनता का आभार जताया। उन्होंने कहा कि बीरगांव के साथ प्रदेश के अन्य निकायों में भी कांग्रेस पार्टी को अभूतपूर्व सफलता मिली है। 14 निकायों में कांग्रेस की जीत हुई है। सीएम ने कहा कि यह सरकार के काम-काज पर जनता की मुहर है। उनहोंने कहा कि बीरगांव में पट्टे देने की शुरुआत हमने ही की। शिक्षा, स्वास्थ्य के साथ हर क्षेत्र में हो रहे कार्यों का लाभ जनता को मिल रहा है। नागरिकों को अधिक से अधिक सुविधाएं देने की दिशा में हमारी सरकार प्रयासरत है। सीएम न कहा कि बीरगांव में विकास के कामों में कोई कमी नहीं होने देंगे। स्वच्छ जल, स्वच्छ पर्यावरण बीरगांव के लोगों को मिले, इस पर काम करेंगे। सीएम ने कहा कि सभी नगर निगमों में कांग्रेस की सरकार हो, ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। सीएम ने कहा कि हमारी भूमिहीन योजना के तहत श्रमिकों को 6 हज़ार रुपये वार्षिक दिए जायेंगे। इसके लिए रजिस्ट्रेशन अभी भी चालू है।
Read Next
1 hour ago
सोने-चांदी की कीमतों में तेजी जारी, निवेशक और गहने खरीदने वाले दुविधा में
1 hour ago
केरल: अलप्पुझा मेडिकल कॉलेज में सर्जरी के पांच साल बाद मरीज के पेट से मिला सर्जिकल औजार
3 hours ago
रायगढ़ में दिशा समिति की बैठक में समग्र विकास और मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने पर जोर
3 hours ago
रायगढ़ पुलिस ने अपराध समीक्षा बैठक में जारी किए कड़े निर्देश, होली से पहले सुरक्षा बढ़ाने का जोर
3 hours ago
डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 36.97 लाख की ठगी, साइबर थाना में मामला दर्ज
4 hours ago
आज से छत्तीसगढ़ में 12वी का बोर्ड परीक्षा प्रारंभ
4 hours ago
छत्तीसगढ़ में मौसम सुहावना, दिन में बढ़ेगी गर्माहट
4 hours ago
रूस से आयात में 40.5% गिरावट, भारत की तेल खरीद में बड़ा बदलाव
6 hours ago
RTI पर भारी ‘लालफीताशाही’: जशपुर में जानकारी देने के बजाय बहाने बना रहे जिम्मेदार, DEO ने लगाई कड़ी फटकार…
16 hours ago





