ग्राम देहजरी स्थित पेट्रोल पंप पास खड़ी ट्रेलर को चोरों ने कर दिया था पार

खरसिया थाना प्रभारी सुम्मतराम साहू व आ. विशोप सिंह ने 12 घंटे में जंगल से खोज निकाला चोरी गई ट्रेलर

खरसिया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीना के दिशा निर्देशन एवं एसडीओपी खरसिया के मार्गदर्शन पर शहर में शांति व्यवस्था कायम रखने, लगातार सघन पेट्रोलिंग व अवैध कार्यों पर कार्यवाही की जा रही है।

इसी तारतम्य में बीते शाम लगभग 6.30 बजे देहजरी स्थित जी. आर. पेट्रोल पंप के पास एक ट्रेलर की चोरी हो जाने की शिकायत मिली।

सूचना पर तत्काल खरसिया थाना प्रभारी सुम्मत राम साहू व आ. विशोप सिंह घटना स्थल पहुंचकर, आसपास पता तलाश सघन अभियान शुरू कर दिए।

खोजबीन सघन जांच दौरान रात्रि को देहजरी के जंगल मे अकत ट्रेलर मिला, जिसे खरसिया थाना लाया गया है, वही आगे की कार्यवाही की जा रही है।

Share This Article
Leave a review