ग्रेजुएशन पास के लिए निकली बंपर नौकरियां, ऐसे करें आवेदन

ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग (OSSC) ने जूनियर असिस्टेंट के पदों पर वेकेंसी निकाली हैं. इन पदों के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया 22 दिसंबर 2021 से जारी है. कैंडिडेट्स OSSC के ऑफिशियल पोर्टल ossc.gov.in के माध्यम से 24 जनवरी 2022 तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. बता दें कि जूनियर सहायक के कुल 140 खाली पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. कैंडिडेट्स तय आखिरी दिनांक तक इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं. कैंडिडेट्स इस बात का ध्यान रखें कि निर्धारित आखिरी दिनांक के पश्चात् कोई आवेदन नहीं स्वीकार किया जाएगा.

महत्वपूर्ण तिथियां:-
आवेदन करने की आरभिंक दिनांक- 22 दिसंबर 2021
आवेदन करने की आखिरी दिनांक- 24 जनवरी 2022

शैक्षणिक योग्यता:-
इन पदों के लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से आर्ट्स, कॉमर्स तथा साइंस में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. साथ ही कैंडिडेट्स को कंप्यूटर की भी जानकारी होनी चाहिए.

आयु सीमा:-
इन पदों पर आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की आयु 21 वर्ष से 32 वर्ष के बीच होनी चाहिए. कैंडिडेट्स के आयु की गणना 1 जनवरी 2019 से की जाएगी. वहीं अधिकतम आयु की सीमा में एससी व एसटी श्रेणी के कैंडिडेट्स को 5 वर्ष की छूट दी गई है.

चयन प्रक्रिया:-
कैंडिडेट्स का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा तथा कंप्यूटर स्किल टेस्ट के माध्यम से किया जाएगा. प्रारंभिक परीक्षा में सफल कैंडिडेट्स की मुख्य परीक्षा के लिए योग्य होंगे. वहीं मुख्य परीक्षा में सफल कैंडिडेट्स को कंप्यूटर स्किल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button