भाजपा का संकल्प पत्र छत्तीसगढ़ के ढाई करोड़ जनता के सपनों को पूरा करेगा= गफ्फु मेमन

गरियाबंद भूपेंद्र गोस्वामी आपकी आवाज संपर्क सूत्र=8815207296

छुरा =भाजपा के घोषणा पत्र जारी होने के बाद नगर पालिका अध्यक्ष गफ्फार मेमन ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री द्वारा जारी यह घोषणा पत्र छत्तीसगढ़ के ढाई करोड़ जनता के सपनो और जन आकांक्षाओं को पूरा करेगा। छत्तीसगढ़ प्रदेश के विकास, किसानों के तरक्की और उन्हें समृद्ध बनाने में यह मिल का पत्थर साबित होगा। नपा अध्यक्ष मेमन ने कहा कि भाजपा ने अपने सर्वस्पर्शी घोषणा पत्र में हर वर्ग के विकास को चिंता की। विशेषकर किसानों के जीवन को आत्मनिर्भर बनाने और उनके घर खुशियाली लाने अनेक बिंदु तय किए गए है। किसानों को 3100 रुपए प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य, एक मुश्त धान की राशि, भूमिहीन किसानों को 10 हजार, किसानों और खेतीहर मजदूरों के बच्चो के लिए 2 लाख रूपए तक छात्रवृत्ति, 5 लाख रुपए तक बीमा, गन्ना किसानों के लिए कानून, फसल बीमा सहित कई घोषणा की है।

इसके अलावा 5500 रुपए प्रति मानक बोरा तेन्दुपता की खरीदी, 4500 रुपए बोनस, चरण पादुका, फड़ मुंशियों को कमीशन के अतिरिक्त 25 हजार वार्षिक मानदेय, 18 लाख प्रधानमंत्री आवास, महिलाओ को सशक्त बनाने विवाहित महिलाओं को 12 हजार वार्षिक सहायता राशि, 500 रुपए में गैस सिलेंडर, महिला स्व सहायता समूह को 5 लाख रुपए ऋण, जमीन खरीदी में 50 % छूट, छात्रों को स्नाकोत्तर निशुल्क शिक्षा, जिले में महिला पिंक थाना की घोषणा की है जो दर्शाता है कि महिलाओ के लिए भी भाजपा ने विशेष स्थान दिया है।

मेमन ने कहा की भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में शिक्षा स्वास्थ्य बुनियादी सुविधाओं, महिलाओं की सुरक्षा, छात्राओं के भविष्य, गरीब किसानों मजदूरों के विकास, शिक्षित युवाओं को रोजगार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधा, हर ब्लॉक में डायलिसिस केंद्र सहित 178 बिंदु में छत्तीसगढ़ के विकास, तरक्की और खुशहाली के वादे और गारंटी दे रही है। यह छत्तीसगढ़ के समृद्धि के परिकल्पना को शत प्रतिशत पूर्ण करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button