न्यूज़रायगढ़

चलबो गौठान खोलबो पोल अभियान के तहत कोड़ा तराई मंडल के माल्दा, भाटनपाली, सोड़े केला गौठान पहुंचे गुरुपाल भल्लाआशीष ताम्रकार, डोल नायक भी रहे शामिल

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

रायगढ़:छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार पूरी तरह भ्रष्टाचार में लिप्त है इसका प्रत्यक्ष उदाहरण मात्र 4 साल में घोटाले की लंबी लिस्ट तैयार हो गई है , नरवा, घरवा,गुरवा बाड़ी,कोयला घोटाला, चावंल घोटाला,शराब घोटाला,पी एस सी घोटाला के बाद अब भ्रष्टाचार में रिकार्ड बनाने जा रहे भूपेश बघेल एक तरफ रामभक्त और गौमाता के सरंक्षक बनने जा रहे है और उन्ही गौ माता के लिए बनाए गए गौठानों के नाम से प्रदेश में 1300 करोड़ रुपए के घोटाले किए है और इस घोटाले को भारतीय जनता पार्टी ने एक अभियान चलबो गौठान खोलबो पोल के तहत दिनांक 20 से 23 मई तक सभी मंडलों में 10–10 गौठानो में जाकर वहां ग्रामीणों के साथ मिलकर एक संयुक्त पंचनामा बनाकर भूपेश बघेल के भ्रष्टाचार की पोल खोलने का निर्णय लिया गया है इसी कार्यक्रम के तहत दिनांक आज 22 तारीख को रायगढ़ विधानसभा के कोड़ा तराई मंडल के ग्राम मल्दा, भाटन पाली,सोडेकेला के गौठान में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवम इस कार्यक्रम के कोड़ा तराई मंडल के प्रभारी गुरुपाल सिंह भल्ला के नेतृत्व में जाकर भूपेश सरकार के इस गौठान योजना में हुए भ्रष्टाचार की पोल खोले, जब गुरुपाल भल्ला इन गौठनों में पहुंचे तो कही शेड की जगह जंगल की लकड़ी से छज्जा बना हुआ मिला तो कही पानी की व्यवस्था के लिए बोर नदारद था,कही पानी की टंकी नही तो कही कोटना खाली पड़े थे और ज्यादातर में गौ माता नजर नहीं आई,जहां गौमाता नही है वहां पर भी सरकारी रिकार्ड में गोबर खरीदी दिखा रही है और कहीं कहीं तो कार्यनुसार से अधिक की राशि आहरण कर ली गई जबकि सोडे केला में सरकारी रिकार्ड में गौठान दिखा रहा है जबकि वास्तविकता में वहां गौठान और समिति दोनो नदारद है जब वहां सरपंच प्रतिनिधि से बात किया गया तो उन्होंने बताया की हमने जिला प्रशासन को हमारे यहां गौठान ना खोलने के बात करके लिखकर दे दिया है उसके बाद भी गौठान क्यू दिखा रहा है ये समझ से परे है और सबसे अधिक भ्रष्टाचार तो वहां गोबर खरीदी भी दिखा रहा कुल मिलकर इस मंडल के सभी गौठनो में भ्रष्टाचार चरमो पर है आज के इस पोल खोल कार्यक्रम में भाजपा जिला पूर्व उपाध्यक्ष आशीष ताम्रकार,मंडल अध्यक्ष डोल नायक,वरिष्ठ नेता रतींद राय,जिला कार्यालय मंत्री अमरजीत सिंह जटाल ,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष उजागर चौहान,युवा मोर्चा मीडिया प्रभारी रामजाने भारद्वाज, सांसद प्रतिनिधि राजदीप स्याल,सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता एवम ग्रामीण मौजूद रहे !

Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button