आचार्य चाणक्य ने नीति शास्त्र में जीवन के कई पहलुओं से जुड़ी समस्याओं का हल बताया है। उनकी नीतियां जीवन को जीने का तरीका बताने के साथ ही सफलता का रास्ता भी बताती हैं। आचार्य चाणक्य की गिनती श्रेष्ठ विद्वानों में की जाती है। आचार्य चाणक्य का अर्थशास्त्र, कूटनीति और समाजशास्त्र का ज्ञानी भी माना जाता है। चाणक्य ने एक श्लोक के जरिए व्यक्ति की उन आदतों के बारे में भी बताया है, जो उसे कंगाली के रास्ते पर ले जाती हैं।
चाणक्य कहते हैं कि जो लोग अपने आसपास गंदगी रखते हैं और साफ-सफाई नहीं करते हैं। ऐसे लोगों पर मां लक्ष्मी अपनी कृपा नहीं बरसाती हैं। चाणक्य कहते हैं कहते हैं कि अपनी दांतों की सफाई का ध्यान नहीं रखने वालों को भी गरीबी का सामना करना पड़ सकता है। मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए व्यक्ति को हर दिन दांतों की सफाई करनी चाहिए।
चाणक्य के अनुसार, जो लोग अपनी भूख से ज्यादा खाते हैं, वो कभी धनवान नहीं बन सकते हैं। क्योंकि व्यक्ति की ये आदत उसे दरिद्रता के रास्ते पर ले जाती है। नीति शास्त्र के अनुसार, जो व्यक्ति कड़वा बोलता है, वह कभी अमीर नहीं हो सकता है। दूसरों को दुखी करने वालों पर मां लक्ष्मी अपनी कृपा नहीं बरसाती हैं। ऐसे लोगों के उनके स्वभाव के कारण कई दुश्मन भी होते हैं।
चाणक्य अंत में कहते हैं कि सूर्योदय और सूर्यास्त के समय सोने वालों पर मां लक्ष्मी की कृपा नहीं होती है। बिना कारण सोना सेहत के लिए हानिकारक होता है। वहीं जो लोग बेईमान, अन्याय करने वाले और धूर्त होते हैं, उनके पास भी पैसा नहीं टिकता है।
Read Next
3 days ago
आज 12 मार्च को किन राशियों की चमकेगी किस्मत? जानें राशिफल और उपाय
4 days ago
पत्नी को जलाने के आरोप में 12 साल जेल में रहा, सुप्रीम कोर्ट ने किया बरी
5 days ago
ICC चैंपियंस ट्रॉफी – भारत की शानदार जीत….
2 weeks ago
भोपाल-जबलपुर और इंदौर-पुणे के बीच हवाई सफर हुआ आसान, नई फ्लाइट्स शुरू
2 weeks ago
ड्यूटी से नदारद ACP पर बड़ी कार्रवाई: दो थानों का प्रभार छीना, कमिश्नरेट की सख्ती
2 weeks ago
एनटीपीसी समूह ने वित्त वर्ष 2024-25 में 400 बिलियन यूनिट बिजली उत्पादन का रिकॉर्ड बनाया
2 weeks ago
महाकुंभ समापन: सीएम योगी ने नाविकों को दिया बड़ा तोहफा, 5 लाख की बीमा योजना का ऐलान
2 weeks ago
इकलौते बेटे ने मां की हत्या की, छह घंटे तक शव के पास बैठा रहा
2 weeks ago
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पहुंचीं बागेश्वर धाम, 251 बेटियों के सामूहिक विवाह समारोह में हुईं शामिल
3 weeks ago
प्रधानमंत्री मोदी आज देंगे करोड़ों किसानों को खुशखबरी, जारी करेंगे पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त
Back to top button