न्यूज़

चिटफंड कंपनी शुभ सांई देवकान इंडिया लिमिटेड की 9.72 एकड़ जमीन की होगी नीलामी

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

नीलामी से प्राप्त राशि निवेशकों को लौटाई जाएगी
– कलेक्टर द्वारा अभियान चलाकर चिटफंड कंपनियों के विरूद्ध की जा रही कड़ी कार्रवाई

राजनांदगांव 13 जनवरी 2022

कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा द्वारा लगातार चिटफंड कंपनियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जा रही है। चिटफंड कंपनी शुभ सांई देवकान इंडिया लिमिटेड की डोंगरगढ़ तहसील के ग्राम घोटिया में 9.72 एकड़ जमीन को कुर्क की गई है। जिसका प्रकरण न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद माननीय जिला न्यायाधीश ने कलेक्टर के आदेश को अंतिम कर कुर्क कर नीलामी के आदेश जारी कर दिया है। कलेक्टर द्वारा कुर्क की गयी जमीन की नीलामी के लिए डोंगरगढ़ एसडीएम को भेज दिया गया है। इसके साथ ही अन्य कम्पनी से प्राप्त 1 करोड़ रूपए की राशि का भुगतान जल्द ही निवेशकों को किया जाएगा। 
    उल्लेखनीय है कि चिटफंड कंपनियों के निवेशकों को निवेश की राशि लौटाए जाने के लिए कड़ी कार्रवाई की जा रही है। चिटफंड कंपनी के निवेशकों को अब तक 11 करोड़ 22 लाख रूपए की राशि वापस कर दी गई है। कुर्क की गई जमीन की नीलामी के बाद प्राप्त राशि निवेशकों को लौटाई जाएगी।

Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button