छत्तीसगढ़न्यूज़

अपने पति को बिना बताये घर से कहीं चले जाने की मामूली बात को लेकर नाराज होकर लकड़ी डंडा से पत्नी की पीट-पीटकर हत्या करने वाले आरोपी पति को पुलिस ने चंद घंटे में किया गिरफ्तार

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका

⏺️ आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लकड़ी डंडा को जप्त किया गया,
⏺️ थाना नारायणपुर में आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 74/2022 धारा 302 भा.द.वि. के तहत् अपराध पंजीबद्ध।

मामला जशपुर जिला अंतर्गत थाना नारायणपुर का है जहां प्रार्थी महेन्द्र सिंह निवासी बेने थाना नारायणपुर ने दिनांक 07.07.2022 को थाना में सूचना दिया कि इनके गांव का पहरू राम ने अपनी पत्नी (उम्र 35 साल) को लकड़ी डंडा से मारकर हत्या कर दिया है, मृतिका का शव उसी के घर में पड़ा हुआ है, इस सूचना पर तत्काल थाना नारायणपुर द्वारा मौके पर जाकर मर्ग कायम कर जॉंच पंचनामा कार्यवाही में लिया गया, जॉंच उपरांत मृतिका की मृत्यू हत्या करने से होना पाये जाने पर आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 74/2022 धारा 302 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
➡️प्रकरण की विवेचना दौरान थाना नारायणपुर द्वारा तत्परतापूर्वक कार्यवाही करते हुये पतासाजी कर प्रकरण के आरोपी पहरू राम को अभिरक्षा में लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 04 दिन पूर्व उसकी पत्नी उसे बिना बताये कहीं चली गई थी और दिनांक 06.07.2022 को वापस घर में आई तो रात्रि में अपनी पत्नी से पूछा कि इतने दिनों तक कहां थी, उसकी पत्नी कुछ नहीं बोलकर चुपचाप थी, इस बात पर नाराज होकर वह लकड़ी का डंडा से पीट-पीटकर अपनी पत्नी की हत्या कर दिया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा को जप्त किया गया। आरोपी पहरू राम उम्र 37 साल निवासी बेने थाना नारायणपुर के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने पर उसे दिनांक 07.07.2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
➡️प्रकरण की विवेचना एवं आरोपी को गिरफ्तार करने में उ.नि. जे.एस. पैंकरा, प्र.आर. 343 मोहन बंजारे, आर. 556 सालदान तिग्गा, आर. 659 सुरेश टोप्पो, आर. 532 जगदीष मरावी, आर. 499 हरीश केवंट की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
——-00——-

Show More
PAPPU SONI

PAPPU SONI

सह संपादक
Back to top button