SDM की कार्रवाई पर खनिज विभाग ने फेरा पानी : पकड़ी 100 हाइवा रेत

बिलासपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश के बाद अवैध रेत उत्खनन के विरुद्ध तबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। बिलासपुर में SDM और उनकी टीम ने छापेमारी कर खुली शासकीय जमीन पर डंप करीब 100 हाइवा रेत जब्त कर रेत को नगर निगम और अन्य ठेकेदारों को बेचने के निर्देश दिए गए। टीम के जाते ही खनिज विभाग टीम ने जब्ती की रेत को उन्हीं रेत माफियाओं को सौंप दिया। जिन्होंने उसे डंप कर रखा था। ऐसे में इस कार्रवाई को लेकर सवाल उठने लगा है। शनिवार की सुबह SDM पुलक भट्‌टाचार्य और राजस्व विभाग की टीम ने रेत घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें खबर मिली कि अरपा नदी के किनारे राजकिशोर नगर स्थित ऊर्जा पार्क के पास बड़ी मात्रा में शासकीय जमीन पर रेत डंप कर के रखा गया है। जिसके बाद विभाग की टीम पुलिस के साथ मौके पर वहा पहुंची। खनिज विभाग की टीम को भी बुलाया गया। खनिज अफसरों ने उन्हें बताया कि यहां एक हजार क्यूसेक मीटर रेत है। जो करीब 100 हाइवा है। SDM ने पंचनामा बनाकर रेत को जब्त कर लिया। साथ ही नगर निगम और दूसरे विभागों के ठेकेदारों को रेत उठवाने और खनिज विभाग के पास रायल्टी जमा कराने के निर्देश दिए। लेकिन, SDM और उनकी टीम के रवाना होते ही खनिज अफसरों ने रेत को उन्हीं लोगों को सौंप दिया, जिनसे जब्ती बनाई थी। एक दिन पहले ही शुक्रवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी कलेक्टरों और SP को रेत के अवैध उत्खनन करने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।

[img-slider id="274450"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button