छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, फांसी पर लटके मिले पति-पत्नी के शव, दो मासूमों की जहर से मौत

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

कांकेर। रायपुर के एक परिवार की बस्तर के कांकेर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कांकेर के नए बस स्टैंड स्थित एक लाज में पति पत्नी की फांसी से लटकी हुई लाश मिली। वहीं उनके दो मासूम बच्चों की जहर खाने से मौत हुई है।

पहली नजर में मामला खुदकुशी का लग रहा है, क्योंकि लॉज के कमरे का दरवाजा भीतर से बंद था, लेकिन पति-पत्नी दोनों के हाथ पीछे से बंधे हुए हैं। ऐसे में सवाल ये है कि बच्चों को जहर देने के बाद उन्होंने बंधे हुए हाथ से फांसी कैसे लगाई होगी?

पुलिस ने चारों का शव कब्जे में ले लिया है और जांच शुरू कर दी है। लॉज के रजिस्टर में मृतक परिवार ने खुद को रायपुरा का रहने वाला बताया है। पुलिस के मुताबिक मृतक का नाम जितेंद्र देवांगन, उसकी पत्नी सविता देवांगन और दोनों बच्चों के नाम गुनगुन और टुकटुक हैं।

Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button