छत्तीसगढ़न्यूज़रायगढ़

छत्तीसगढ़ ओड़िशा बावडर पर विश्व शांति ब्रह्मयज्ञ महिमा बाल्य लीला शांतिपूर्ण सम्पन्न


अशोक सारथी आपकी आवाज न्यूज धौंराभांठा:- जिले के तमनार ब्लॉक अंतर्गत वैष्णवपुरम् महिमा नगर हमीरपुर टपरिया छत्तीसगढ़ ओड़िशा सीमा बावडर पर विश्व शांति ब्रह्मयज्ञ महिमा बाल्य लीला महायज्ञ हर वर्षों की भांति इस वर्ष भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिसमें जूनवानी,चकरधरपुर, धूमाबहाल,देवबहल,कुंभीबहल अड़बहाल, झारगुड़ा के साथ ओडिशा राज्य से टपरिया हिमगीर, चंद्रपुर, जामझरिया, खाडूदलदली रामलता,सुरूलता, कूचेडेगा, धनराश, पीठमपुर, पंड़ियापाली, लुआबहल,बेलडिपा,समरपीड़ा, गैकन पाली, चकरा,बिलाईमुडा,मुंडर खेत, गर्जनज़ोर,छाताबर, नुआडीही,कवंरकेला, तुमाजोर, डुंगरीडिही,पचपेड़ी,केंदूडिही,झारपलम,गिरसिमा,जामकानी, मेंड्रा,बादीबहाल,घोघरपाली,सारंगीझरिया,डाक कछार, भूंगरा कछार,बीजाहेन,डुंगरूमुड़ा,कोडबहाल, चटकपुर,चितामुड़ा,जरेकेला,झूलेनबर, कुर्रूडिही, खुटी खोला, खुटी पानी आदि ग्रामों के दान दाता गण्यमान बंधु सब की सहयोग सराहनीय रहा जिनके गांव से पूजा हेतु सहयोग प्राप्त हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से विश्वरंजन मंगला भीलाशी ब्रम्हा विभूति “वीरेंद्र कुमार बाबा”, उद्धव चरण बाबा,तुला राम बाबा,वरुण बाबा,अमृत बाबा, छाया कांत बाबा,देवानंद बाबा एवं पूज्य पाद अनेकों बाबा जी भी यज्ञ में पधार कर सब की मंगल कामना किया । यज्ञ धूनी मड़प ओड़िशा राज्य में टपरिया सीमा पर निर्माण किया गया था।
अखंड ज्योति हमीरपुर वैष्णव पुरम महिमा नगर हमीरपुर में जलाया गया।
यज्ञ में आहुतियां प्रदान करने हेतु मान्यवर सांसद लोकसभा रायगढ़ मा. श्रीमती गोमती साय,विधायक लैलूंगा विधायक मा. चक्रधर सिंह सिदार,ओड़िशा राज्य से सुंदरगढ़ की विधायक महोदय ने भी अपना अमूल्य समय निकाल कर क्षेत्रवासियों के लिए बाबा जी का दर्शन कर विश्वशांति हेतु मंगल कामना किया पूजा समिति के अध्यक्ष मा. “सुरेन्द्र सिंह सिदार”जिला लघु वनोपज समिति रायगढ़ द्वारा सभी बंधुओंं को आभार प्रकट किया जो अपना अमूल्य सहयोग से आयोजित पूजा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ । पुरे क्षेत्र से जनप्रतिनिधि सामिल हो कर अपना अमूल्य सहयोग देकर सराहनीय कार्य किया ।
इस कार्यक्रम में बाबा धाम के समितियों के सभी कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने योग्यतानुसार तन,मन,धन से कार्यक्रम में जुड़े कार्यक्रम में आये सभी को भोजन प्रसाद बना कर खिलाया, सभी प्रकार से देखरेख किया व्यवस्था में कोई भी प्रकार से कमी नहीं होने दिया जो बहुत ही प्रसंशनीय है।

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button