बिना दवाइयों के भी कंट्रोल किया जा सकता है शुगर, डायबिटीज के मरीज जरूर ट्राईं करें ये घरेलू उपाय
Diabetes Homemade Treatment:
1. बेसन की रोटी से मिलेगा फायदा
कम ही लोग जानते होंगे की बेसन की रोटी से भी आपको फायदे मिलेगा. दरअसल, इसके सेवन से ब्लड शुगर को कंट्रोल किया जा सकता है. तो आप अपनी डाइट में इस आटे की रोटी खाएं, इसके अलावा गंभीर मरीज एक बार अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें.
2. खाली पेट पिएं तुलसी का रस
क्या आप जानते हैं कि सुबह खाली पेट तुलसी का रस पीने से भी आपको आराम मिल सकता है. हालांकि, नियमित तौर पर आपको इस रस का सेवन करना होगा, तभी जाकर आपका ब्लड शुगर कंट्रोल में आएगा.
3. जामुन को इस तरह खाएं
जामुन गर्मियों में आपको अच्छी मात्रा में मिल जाएगा. इसके खाने से आपका ब्लड शुगर कंट्रोल हो सकता है. हालांकि, यह काफी मैटर करता है कि आप इसको कैसे खा रहे हैं. आप अगर इसको काले नमक के साथ खाएंगे तो आपका ब्लड शुगर कंट्रोल में आ सकता है.




