अन्यछत्तीसगढ़

बिलासपुर कोटा मर्डर मिस्ट्री : दोस्त ही निकला जानी दुश्मन : छात्रा की किसी और युवक से भी थी दोस्ती, बस इतनी सी बात पर ले ली जान, पुलिस को हजम नहीं हो रही ये कहानी…

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर की छात्रा का राजस्थान के कोटा में मर्डर की मिस्ट्री पुलिस ने सुलझा ली है। कोटा में रहकर मेडिकल की तैयारी कर रही 17 साल की छात्रा की हत्या उसे घुमाने ले गए दोस्त ने ही की है। पुलिस के मुताबिक घूमने जाने के दौरान ही छात्रा के दोस्त को पता चला कि वह किसी और युवक से भी फोन पर बात करती है। बस यही बात उसे नागवार गुजरी और उसने छात्रा का सिर पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि दोनो की दोस्ती ऑनलाइन गैम खेलते समय हुई थी। इसके बाद छात्रा युवक से इंस्टाग्राम और सोशल मीडिया के दूसरे प्लेटफॉर्म्स पर भी चैटिंग करने लगी थी। इसी दौरान उनकी नजदीकियां बढ़ गई थीं। इसके बाद दोनों मोबाइल में बातें करने लगे और लड़की के घर से दूर कोटा में मिलने का प्लान बनाया। मेडिकल की तैयारी करने वाली छात्रा के लाश मिलने के बाद पुलिस ने मोबाइल लोकेशन और आधार कार्ड के माध्यम से गुजरात के गांधीनगर के रहने वाले युवक किशन ठाकोर (22 साल) की पहले ही पहचान कर ली थी। गुरुवार की सुबह कोटा पुलिस की टीम उसे पकड़ने के लिए गुजरात के लिए रवाना हो गई थी। शाम को पुलिस ने गांधीनगर से उसे हिरासत में ले लिया था।

पूछताछ में युवक ने पुलिस को बताया कि दोनों मोबाइल से बातचीत करते थे। लड़की के पढ़ाई करने के लिए कोटा आने की उसे पहले से ही जानकारी थी। यही वजह है कि यहां उसने मिलने का प्लान बनाया था। उसने पुलिस को बताया कि जब दोनों घूमने जा रहे थे, तभी उसे पता चला कि वह किसी और लड़के से भी बात करती है। बस इसी बात को लेकर उनके बीच झगड़ा हुआ। झगड़ा इतना बढ़ गया कि किशन ने पत्थर से लड़की का सिर कुचल दिया और उसकी लाश को जंगल में फेंककर भाग निकला। 35 किलोमीटर दूर ले गया था छात्रा को कोटा पुलिस को आरोपी युवक किशन ने बताया कि लड़की से बातचीत में उन्होंने मिलने की प्लानिंग की थी। कोटा पहुंचने के बाद उसने घूमने की योजना बनाई थी, इसलिए स्कूटी किराए पर ली थी। दोनों बातचीत करते कोटा से 35 किलोमीटर दूर बोराबास जंगल की ओर गए थे। उसे लड़की से एकदम लगाव हो गया था। पहली ही मुलाकात में जब उसने दोनों के बीच तीसरे से भी बात करने की जानकारी दी, तब वह टूट कर गुस्से में आ गया और उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद युवक घबरा गया और लाश को जंगल में फेंककर कोटा आ गया। यहां नयापुरा से बस पकड़कर उसी रात गुजरात के गांधीनगर के लिए निकल गया।

आरोपी के बयान में विरोधाभाष कोटा पुलिस के मुताबिक आरोपी किशन 22 साल का है और थर्ड ईयर में पढ़ाई करता है। उसके पिता नहीं हैं। शुरुआती जांच में सामने आया कि वह छात्रा से मिलने बिलासपुर नहीं गया, क्योंकि उसे वहां उसकी फैमिली का डर था। लेकिन पुलिस को लग रहा है कि आरोपी किशन बार-बार अपना बयान बदल रहा है। अभी तक वह हत्या के कारणों का स्पष्ट वजह नहीं बता रहा है। पुलिस आरोपी से अभी और डिटेल में पूछताछ कर रही है। कोटा पुलिस का दावा है कि इस मामले में और भी खुलासे होने की संभावना है। उसके बयान बदलने और छोटी सी बात को लेकर कहासुनी होने पर हत्या को लेकर पुलिस को संदेह है। यही वजह है कि उससे बारीकी से पूछताछ की जा रही है।

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button