न्यूज़

छत्तीसगढ़: मुंहबोली बहन को निजी तस्वीरें दिखा कर रहा था ब्लैकमेल, व्यापारी ने ऐंठ लिए 20 लाख रुपए 40 तोला सोना और 4 किलो चांदी

रायपुर। राजधानी रायपुर में एक बार फिर रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है..मुंहबोले भाई ने बहन को ब्लैकमेल कर उससे लाखों रुपए की नकदी और सोने चांदी के जेवर वसूल लिए..इसके बाद भी वह महिला को तंग कर रहा था..आरोपी की हरकतों से तंग आकर पीड़िता ने मामले की शिकायत कोतवाली थाने में की है..

कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ ब्लैकमेलिंग, जबरिया वसूली और आईटी एक्ट की धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया है..पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आरोपी अनिल जैन कपड़ा कारोबारी हैं और अपने रिश्तेदार महिला को धर्मबहन मानता था..

 आरोपी का महिला के घर में काफी वर्षों से आना-जाना था..इस दौरान उसने महिला के साथ काफी सेल्फी और फोटो खींचे थे..इन्हीं फोटो को उसने मॉर्फ कर लिया और महिला को भेजना शुरू कर दिया था..

उसकी हरकतों से तंग आकर महिला ने उसे करीब 20 लाख रुपए नगद, 40 तोला सोना और 4 किलो चांदी देकर पीछा छुड़ाने की कोशिश भी की..इसके बावजूद आरोपी और रकम की मांग कर रहा था..

जब यह बात पीड़ित महिला के बेटे को पता चली तो उसने मामले की शिकायत थाने में की है..फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है..अभी आरोपी की गिरफ्तार नहीं हुई है..

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button