छत्तीसगढ़न्यूज़

छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा, ट्रक ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर, 5 स्कूली बच्चों की मौत, 7 घायल

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

कांकेर। CG BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है, यहाँ कांकेर जिले के भानूप्रताप में भीषण सड़क हादसे में पांच स्कूली बच्चों की मौत हो गई है। 7 बच्चें गंभीर रूप से घायल है, जिन्हे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। कोरर के पास की घटना है।

जानकारी के मुताबिक स्कूल की छुट्टी होने के बाद 12 बच्चे एक ऑटो में सवार होकर अपने घर जा रहे थे। इस दौरान आयुष केंद्र कोरर के पास तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटों को जोरदार टक्कर मार दी। घटना इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। घटना स्थल पर ही पांच बच्चों की मौके पर मौत हो गई। वहीं 7 बच्चे घायल हो गए। इस घटना में ऑटो ड्रायवर भी गंभीर है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button