छत्तीसगढ़

कमर्चारियों का हड़ताल का तीसरा दिन ,एक वीडियो जमकर हो रहा वायरल

छत्तीसगढ़ में कर्मचारियों के हड़ताल का आज तीसरा दिन है | हड़ताल की वजह से काम प्रभावित हो रहे है | हड़ताल को लेकर शिक्षकों द्वारा बनाया एक गाना बहुत अधिक वायरल हो रहा है । जिसमे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से छत्तीसगढी में गाना गाते हुए बढ़े डी ए की मांग कर रहे है । बता दे कि प्रदेश भर के अधिकारी कर्मचारी अपनी मांग को लेकर पांच दिन के धरना प्रदर्शन का आव्हान किये है । जिसके तहत सभी जिले में लोग अलग अलग तरीके से अपना ध्यानाकर्षण करने में लगे है । ऐसे में वायरल गाने के माध्यम से मुख्यमंत्री को कका से सम्बोधित करते हुए कहा जा रहा है कि अलग अलग वादों को करने के बाद सरकार अब मुकर रही है। गायक 34 प्रतिशत डीए की मांग करते हुए कह रहा है कि पिछले साल तिजोरी खाली बोलकर वादा खिलाफी किये थे अब तो सब ठीक हो गया। कोरोना के नाम से ठगी और छत्तीसगढ़ की चार चिन्हारी का भी उल्लेख करते हुए कर्मचारी कह रहा है कि हमारी बारी कब आएगी। अब मुकर रहे हो कका ?

Show More

Bhimsen Tiwari

प्रधान संपादक
Back to top button