छत्तीसगढ़ में बढ़े कोरोना मरीज, रायगढ़ और जांजगीर में मिले सबसे ज्यादा नए केस, दो संक्रमितों की मौत

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अब कोरोना मरीजों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार आज प्रदेश भर में 69 नए मरीज मिले हैं। राजधानी रायपुर में 13 नए मरीज मिले हैं। इधर रायगढ़ और जांजगीर सबसे ज्यादा 14-14 मरीजों की पहचान हुई है।

[img-slider id="274450"]

बता दें कि रायगढ़ में तेजी से संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। वहीं रायपुर में भी आंकड़ों में आज बढ़ोतरी हुई। बिलासपुर-9 और दुर्ग में 7 नए मरीज मिले हैं।

दूसरी आज प्रदेश में दो संक्रमित मरीजों की मौत हो गई। मेडिकल बुलेटिन के अनुसार दुर्ग और कोरबा में 1-1 कोरोना मरीजों की मौत हो गई। प्रदेश में अब सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 393 हो गई है। आज 19 मरीज स्वस्थ हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button