अन्यमनोरंजन

मशहूर सिरीलियल पवित्र रिश्ता की अर्चना ,छत्तीसगढ़ के बिजनेसमैन के सा​थ सात फेरें लेंगी

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

lazy loader image

lazy loader image

रायपुर: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की एक्स गर्लफ्रेंड मशहूर टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि अंकिता जल्द ही छत्तीसगढ़ की बहू बनने वाली है। बताया जा रहा है कि अंकिता बिलासपुर के नामी बिजनेसमैन विक्की जैन के नाम की सिंदूर अपनी मांग में सजाने वाली है। हालांकि अभी इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि दोनों कब और कहां सात फेरे लेने वाले हैं। ज्ञात हो कि विक्की जैन के पिता का बिलासपुर में लक्ष्मीचंद इंस्टीच्यूट है।

मिली जानकारी के अनुसार अंकिता और विक्की लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं और अंकिता इस रिश्ते को लेकर गंभीर है। कहा यह भी जा रहा है कि दोनों जल्द ही सात शादी के पवित्र बंधन में बंधेंगे। बता दें कि दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत से ब्रेकअप के बाद से ही विक्की और अंकिता संपर्क में आए थे। दोनों को कई बार पर्टियों में भी एक साथ देखा जा चुका है।

हाल ही में अंकिता ने अपनी शादी को लेकर खुद खुलासा करते हुए बताया कि वो जल्द ही वह दुल्हन बनने जा रही हैं। एक मीडिया संस्थान से बात करते हुए अंकिता ने बताया कि मेरे लिए प्यार एक जरूरत है। जैसे मेरे लिए खाना जरूरत ठीक उसी तरह मेरी जिंदगी में प्यार की भी जरूरत है।

अपनी शादी पर बात करते हुए अंकिता ने कहा कि मैं अपनी शादी को लेकर एक्साइटेड हूं। किसी भी लड़की के जिए शादी का पल बेहद अहम होता है। मैं जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हूं। मेरी शादी जयपुर या जोधपुर में होगी। हालांकि, अब तक कोई प्लानिंग नहीं है, लेकिन मैं राजस्थानी अंदाज में ही शादी करना चाहती हूं।’

Show More
भीम तिवारी

भीम तिवारी

प्रधान संपादक
Back to top button