रायपुर, पेंड्रा, छत्तीसगढ़। प्रदेश में बीते सप्ताह से मौसम का कहर जारी है। तेज हवाओं के साथ आज सुबह फिर मौसम में जबरदस्त बदलाव हो गया। राजधानी रायपुर में सुबह 7 बजे आसमान में छाए काले बादलों की वजह से दिन रात जैसा लगने लगा। तेज हवाओं के साथ कई जिलों में बारिश हो रही है। जिसके चलते प्रदेश में मानसून की स्थिति बन गई है।