11th March 2026
छत्तीसगढ़न्यूज़

छत्तीसगढ़ में ED का बड़ा एक्शन, CM बघेल की उपसचिव सौम्या चौरसिया समेत 5 आरोपियों की 150 करोड़ की प्रॉपर्टी जब्त

छत्तीसगढ़ में हुए कोयला घोटाले में ईडी… ने बड़ा एक्शन लिया है. प्रवर्तन निदेशालय ने सीएम भूपेश बघेल की उपसचिव सौम्या चौरसिया समेत 5 आरोपियों की 152 करोड़ की संपत्ति जब्त की है. इससे पहले ED ने पांचों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया था. जहां से 4 आरोपियों को कोर्ट ने 31 जनवरी तक जेल भेज दिया है।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उपसचिव सौम्या चौरसिया और निलंबित IAS समीर विश्नोई, कारोबारी सूर्यकांत तिवारी समेत 5 आरोपियों की 152 करोड़ 31 लाख रुपए की 91 संपत्तियां जब्त की गई हैं. जब्ती की कार्रवाई ईडी ने की है. ये एक्शन 25 रुपये प्रति टन कोयले पर कमीशन के मामले में लिया गया है. इससे पहले ED ने पांचों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया. जहां सुनवाई के बाद कोर्ट ने समीर बिश्नोई, कारोबारी सूर्यकांत, लक्ष्मीकांत तिवारी और सुनील अग्रवाल को 31 जनवरी तक जेल भेज दिया है. वहीं सौम्या चौरसिया को 4 दिन के लिए ईडी की रिमांड पर दिया है.

ईडी के वकील सौरभ पांडे ने बताया कि प्रवर्तन निदेशालय ने वाद में उल्लेख किया है कि वरिष्ठ अधिकारियों, व्यापारियों, राजनेताओं और बिचौलियों ने मिलकर घोटाले
को अंजाम दिया. 

ईडी ने शुक्रवार को कोर्ट में 8000 पन्नों की चार्जशीट पेश की थी, जबकि शनिवार को भी ईडी बोरों और डिब्बों में दस्तावेज लेकर कोर्ट पहुंची उन्होंने बताया कि अगली बार सभी आरोपियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश किया जाएगा. बहुत जरूरी होने पर ही आऱोपियों को कोर्ट लाया जाएगा.

Related posts

कोरोना: PM नरेंद्र मोदी का रात 8:45 बजे राष्‍ट्र के नाम संबोधन, कर सकते हैं बड़ा ऐलान

ADMIN DESK

किसानों को खरीफ की तैयारियों के लिए 1500 करोड़ रूपए की सौगात, मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने राजीव गांधी किसान न्याय में योजना की पहली किस्त किसानों के खाते में अंतरित की

ADMIN DESK

गिरदावरी जांच रिपोर्ट के आधार पर सभी तहसीलदार को भुईयां पोर्टल एवं धान खरीदी में सुधार के लिए कलेक्टर ने दिए निर्देश

ADMIN DESK

Leave a Comment