छत्तीसगढ़, लॉकडाउन में निकली बंपर भर्ती, यहां करें संपर्क

छत्तीसगढ़। जिले में कोविड-19 के संक्रणम से रोकथाम एवं नियंत्रण एवं आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु आगामी तीन माह के लिए चिकित्सा अधिकारी, आरएमए, लैब टेक्नीशियन, एनएनएम, एमपीडब्लयू एवं स्वच्छता कर्मी के कार्य के लिए वॉक इन इंटरव्यू का आयोजन कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी नारायणपुर में 23 एवं 24 अप्रैल को प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित किया गया है। जिले में लॉकडाउन होने के कारण उक्त तिथि को संशोधित करते हुए अब 27 एवं 28 अप्रैल को वॉक इन इंटरव्यू निर्धारित समय एवं स्थल पर आयोजित किया जायेगा। अधिक जानकारी हेतु जिले की वेबसाईट narayanpur.gov.in तथा कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के सूचना पटल का अवलोकर किया जा सकता है।

 

 

Share This Article
Leave a review