
कांकेर जिला के अंतागढ विकासखण्ड, बैय्हासाल्हेभाट से पाडरगांव तक सड़क निर्माण का निरीक्षण।
पखांजुर से बिप्लब कुण्डू–3.3.22
पखांजुर–
अंतागढ़ विकासखण्ड अंतर्गत बैय्हासाल्हेभाट से पाडरगांव तक लगभग 07 किलोमीटर सीसी रोड़ का निर्माण किया जा रहा है, यह क्षेत्र बेहद संवेदनशील है।

इस क्षेत्र मे विकास कार्यों को गति प्रदान कने के लिए कलेक्टर, चन्दन कुमार और पुलिस अधीक्षक,शलभ कुमार सिन्हा द्वारा आज पाडरगांव तक पहुंचकर सीसी रोड़ निमार्ण कार्य का निरीक्षण किया गया एवं अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उनके द्वारा अंतागढ़ में नवनिर्मित रेलवे स्टेशन का भी अवलोकन किया गया, मौके पर मौजूद रेलवे कर्मचारी द्वारा बताया गया कि वर्तमान में केंवटी तक रेल का संचालन किया जा रहा है, जिसे बहुत जल्दी ही अंतागढ़ तक संचालित किया जावेगा। विकास कार्यो के निरीक्षण के दौरान अंतागढ़ के एसडीएम उत्तम पंचारी, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अमर सिदार, जनपंद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी पीआर साहू भी मौजूद थे।