सीएम ने कर दिया ऐलान रक्षाबंधन का तोहफा बहुत जल्द हजारों पदों पर होगी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की भर्ती,
चंडीगढ़।
महिला सशक्तिकरण पर बोले भगवंत मान
CM ने आगे कहा कि राज्य सरकार आशा (मान्यता प्राप्त सामाजिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता) कार्यकर्ताओं की वास्तविक मांगों पर भी सक्रियता और सहानुभूतिपूर्वक विचार कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए ठोस प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि राज्य के छह जिलों में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के रूप में महिला अधिकारी हैं और आठ जिलों में महिला उपायुक्त हैं।
आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार मान ने कहा कि राज्य में लड़कियों के कल्याण के लिए ठोस प्रयास किए जा रहे हैं और इन पहलों से वांछित परिणाम मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि अग्निशमन विभाग में महिलाओं की भर्ती के लिए शारीरिक मानदंडों में बदलाव के लिए नियमों में आवश्यक संशोधन किए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों में से किसी ने भी इन नियमों को बदलने की जहमत नहीं उठाई, क्योंकि उन्हें लोगों और उनकी समस्याओं की कोई परवाह नहीं थी। उन्होंने कहा कि पंजाब देश का पहला राज्य होगा, जो महिलाओं को अग्निशमन कर्मचारियों के रूप में भर्ती करेगा।



