न्यूज़रायगढ़

छात्रों के भविष्य के खिलवाड़ बन्द करे विश्विद्यालय-सौरभ नामदेव
परीक्षा परिणामो में जल्द सुधार या रीवैल्यूएशन का ऑप्शन विद्यार्थियों को उपलब्ध हो

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630


अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य छात्र नेता सौरभ नामदेव ने कहा कि रायगढ विश्विद्यालय में सेमेस्टर परीक्षा के आए हुए परीक्षा परिणाम भ्रामक है और समझ से परे है आखिर किसी विषय मे पूरा का पूरा क्लास कैसे फैल हो सकता है? …या तो विश्विद्यालय द्वारा जांच गलत हुई है या फिर विश्विद्यालय द्वारा परिणाम गलत तरीके से दिए गए है एक बार के लिए मान भी लिया जाए कि विश्वविद्यालय द्वारा कोई चूक हो गयी है परिणाम घोषित करने में तो उसे जल्द से जल्द संसोधित कर के सही करना चाहिए था। विवि के कथनी अनुसार अटल विहारी वाजपेयी विश्विद्यालय के नयमानुसार रीवैल्यूएशन का ऑप्टिन छात्र छात्राओं को उपलब्ध कराना चाहिए पर छात्र छात्राओं के लगतार मांग करने ज्ञापन,ज्ञापन आंदोलन जैसे शांतिपूर्ण तरीके से विश्विद्यालय और कुलपति महोदय की नींद नहीं खुली सायद इसलिए आज तक यह मामला अटका हुआ है ऐस में मेरा मानना है कि विश्विद्यालय और कुलपति महोदय छात्रों के भविष्य के साथ कोई मजाकिया खेल खेल रहे है मैं आज इस प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से शहीद नंद कुमार पटेल विश्विद्यालय के कुलपति से मांग करता हूँ कि छात्र हित को ध्यान में रखते हुए सेमेस्टर परीक्षा के रिजल्ट में जल्द सुधार किया जाए अथवा रीवैल्यूएशन का ऑप्शन छात्रों के लिए खोला जिससे परेशान छात्रों को राहत मिल सके।

Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button