छत्तीसगढ़

जनसंपर्क विभाग द्वारा 21 फ़रवरी से 03 मार्च तक विभिन्न ग्रामों में लगाई जाएगी छायाचित्र प्रदर्शनी

पहला शिविर का आयोजन ग्राम गट्टासिल्ली में

धमतरी 20 फरवरी 2022

राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों के प्रचार प्रसार के लिए आगामी सोमवार 21 फरवरी से 03 मार्च तक चारों विकासखंडों के विभिन्न ग्रामों में सूचना शिविर सह छायाचित्र प्रदर्शनी लगाई जायेगी। कलेक्टर श्री पी एस एल्मा के निर्देशानुसार इन शिविरों का आयोजन ग्राम के हाट-बाजार वाले स्थलों में किया जाएगा।
इसके तहत पहला सूचना शिविर सह छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन सोमवार 21 फ़रवरी को नगरी विकासखंड की ग्राम पंचायत गट्टासिल्ली में किया जाएगा। इसी तरह 22 फ़रवरी को नगरी के ग्राम टांगापानी में, 23 फरवरी को ग्राम घोटगांव में शिविर लगाकर शासन की योजनाओं व उपलब्धियों का प्रचार प्रसार किया जाएगा। इसी तरह कुरूद विकासखंड के ग्राम पचपेड़ी में 24 फ़रवरी को, सेमरा बी में 25 फ़रवरी को, मगरलोड ब्लॉक के ग्राम बोरसी में 26 फ़रवरी को, 27 फ़रवरी को सिंगपुर में छायाचित्र प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसके अलावा धमतरी विकासखंड के ग्राम पीपरछेड़ी दे. में 28 फ़रवरी को, ग्राम पंचायत कुर्रा में 02 मार्च को तथा अंतिम और दसवां शिविर ग्राम अमलीडीह में 03 मार्च को आयोजित किया जाएगा।

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button