छत्तीसगढ़

JCB Tyre Bursts: हवा भरते-भरते फट गया JCB का टायर, दो की मौत; वीडियो वायरल

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

On Camera, JCB Tyre Bursts: छत्तीसगढ़ (Chattisgarh) के रायपुर (Raipur) के सिलतरा में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां जेसीबी (JCB) के टायर में हवा भरने के दौरान ब्लास्ट हो गया. इस हादसे में वहां मौजूद दो कर्मचारियों की मौत हो गई. मृतक कर्मचारियों का नाम राजपाल और प्रांजन बताया गया है.

कैमरे में कैद हुआ हादसा

यह ब्लास्ट इतना भयंकर था कि टायर के पास मौजूद दोनों कर्मचारी हवा में उछल गए. साथ ही उनके शरीर के कुछ टुकड़े भी आसपास बिखर गए. वहीं जेसीबी का टायर उछलकर दूर जाकर गिरा. इस मामले को लेकर सिलतरा चौकी प्रभारी राजेश जान पाल ने बताया कि सिलतरा क्षेत्र में घनकुन स्टील्स प्राइवेट लिमिटेड के गैरेज में राजपाल सिंह (32) पिता रामदीन सिंह और प्रांजन नामदेव (32) पिता राजभान नामदेव, निवास ग्राम खम्हरिया, थाना कोटर, जिला सतना (मध्य प्रदेश) काम करते हैं. दोनों दोपहर करीब 3:30 बजे दोनों जेसीबी के टायर में हवा भर रहे थे. इसी दौरान अचानक जोर के धमाके के साथ टायर फट गया. इस हादसे में एक की मौके पर वहीं दूसरे की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई.

देखिए वायरल वीडियो

Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button