जरा बच के फोन पे कम्पनी से आ सकता है आपके पास भी फर्जी कॉल कहीं आप भी तो नहीं हुए ठगी के शिकार
कोरिया–जिला मुख्यालय बैकुण्ठपुर अंतर्गत फोन पे उपभोक्ता के पास फर्जी फोनपे कर्मचारी बनकर रकम ऐंठने का मामला सामने आया है जिसमे फर्जी कर्मचारी ने पहले तो उपभोक्ता को 7667851950


कोविड 19 के नाम पर ठग रहे हैं पैसे
जहां एक ओर पूरा देश कोरोना महामारी में उलझा हुआ है इसी का फायदा उठाकर बेरोजगार व्यक्ति आम ग्राहकों को कोरोना के नाम पर मिलने वाले फायदों के नाम पर आपको ठगने का प्रयास कर रहे हैं समझदारी सिर्फ इतनी है कि न तो उन्हें अपनी बैंक सम्बन्धी जानकारी प्रदान करें न ही फोन पे पर जारी upi कोड व इस गलती का शिकार शहरी क्षेत्र का एक युवक हुआ है जो कि लगातार फर्जी कर्मचारी के द्वारा मांगी गई जानकारी लगातार सांझा करता रहा व अंततः उसे इस ठगी का शिकार होना पड़ा व बाद में फर्जी फोनपे कर्मचारी का नम्बर बंद आता रहा l
वाट्सअप पर लगाई थी फोन पे कर्मचारी की आईडी
अब ये प्रोफाइल dp सही है य नही इसकी विस्तृत जानकारी नही परन्तु बाद में इसे हटा दिया गया
पहले तो उपभोक्ता ने काफी सोचा परखा पर जब उसने प्रोफाइल dp देखी जो कि मनीष शर्मा के नाम पर था जिसके बाद सही कोड मानकर उसने आगे की कार्यवाही की व उसे उसके बाद लिंक भेजा गया जिसके आधार पर उसने निर्णय लिया पर वह इसका शिकार हुआ व लगातार संदेश भेजने के बाद भी प्रतिक्रिया न आने पर अपने आप को ठगा महसूस किया l



