छत्तीसगढ़न्यूज़

प्रदेश युवा कांग्रेस के निर्देशन में 26 जनवरी से हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को सफल बनाने हेतु यूथ जोड़ो बूथ जोड़ो का आगाज

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

प्रदेश युवा कांग्रेस के निर्देशानुसार प्रदेश के सभी युथ कांग्रेस के प्रदेश सचिवों को 26 जनवरी से हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को सफल बनाने के लिए युथ जोड़ो बूथ जोड़ो पोस्टर का विमोचन की जिम्मेदारी दी गई है. सभी प्रभारी अपने अपने प्रभार विधानसभा में बैठक कर युथ जोड़ो बूथ जोड़ो पोस्टर का विमोचन कर बैठक ले रहे है और कार्यकर्ताओं को पार्टी मजबूत करने और 2023 के चुनाव में पार्टी को जीत दिलाने मंत्र दे रहे है.

इसी तारतम्य में प्रदेश सचिव संजय पाठक अपने प्रभार क्षेत्र का दौरा कर लैलूंगा विधानसभा के तमनार ब्लाक में युवा कांग्रेस की बैठक कर सभी को युथ जोड़ो बूथ जोड़ो अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी दिया. उन्होंने युवाओं में जोश भरते हुए कहा कि प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार है और कांग्रेस पार्टी गरीब,पिछड़े,किसान और सभी वर्ग के हित में काम कर रही है. जिसका जनता में असर भी दिख रहा है जिस तरह हम 2013 के चुनाव में काम किए और 15 साल के वनवास को खत्म कर भाजपा उखाड़ फेंका उसी प्रकार हमे दोहरी ऊर्जा के साथ काम करने की जरूरत है.

किसी भी पार्टी या संगठन में युवाओं का पार्टी को मजबूत करने में एक अहम योगदान होता है.युवा पार्टी की रीड की हड्डी है और हमे अपनी ताकत को पहचानने की जरूरत है पूरी ऊर्जा के साथ हमे आने वाले चुनाव में काम करना है और फिर से प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाना है.

,रूपेश पटेल जी विधानसभा अध्यक्ष लैलूंगा, विवेकानंद दास महंत विधानसभा अध्यक्ष युवा कांग्रेस जसपुर, अरशद खान विधानसभा महासचिव युवा कांग्रेस जसपुर, राजू साहू जी रवि यादव जी जगरनाथ सिद्धार प्रकाश साहू पवन धूमन ऋषिकेश रमेश पुष्कर बबलू पवन यमराज सुरेश छोटू व युवा कांग्रेस की टीम उपस्थित रहे.

PAPPU SONI

PAPPU SONI

सह संपादक
Back to top button