छत्तीसगढ़न्यूज़रायगढ़

आईजी डॉ. संजीव शुक्ला ने रायगढ़ पुलिस के वृक्षारोपण अभियान की सराहना की, फायरिंग रेंज में किया पौधारोपण

WhatsApp Image 2026-11-19 at 7.10.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-19 at 7.10.01 PM (1)

छतीसगढ़, रायगढ़ आपकी आवाज


रायगढ़, 11 जुलाई 2025।
बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक डॉ. संजीव शुक्ला ने आज रायगढ़ दौरे के दौरान पुलिस विभाग के वृक्षारोपण अभियान की प्रशंसा की और उर्दना स्थित पुलिस फायरिंग रेंज में स्वयं पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

पुलिस नियंत्रण कक्ष में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों, थाना एवं चौकी प्रभारियों के साथ बैठक लेने के पश्चात आईजी डॉ. शुक्ला फायरिंग रेंज पहुंचे, जहां उन्होंने परिसर में जारी वृक्षारोपण और संरक्षण कार्यों का निरीक्षण किया।

चारों ओर सुरक्षित घेराव, 800 से अधिक पौधे रोपे गए
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल ने जानकारी दी कि करीब साढ़े चार एकड़ क्षेत्रफल में फैले फायरिंग रेंज को पूरी तरह सुरक्षित घेराव कर मवेशियों से बचाव हेतु मजबूत मेड़ बनाई गई है। साथ ही, सभी पौधों को टी-गार्ड से संरक्षित किया गया है। इस मानसून सत्र में अब तक 800 से अधिक छायादार और फलदार पौधों का रोपण किया जा चुका है।

पर्यावरण संरक्षण की दिशा में उत्कृष्ट पहल: आईजी शुक्ला
आईजी डॉ. संजीव शुक्ला ने इस वृक्षारोपण अभियान को पर्यावरण संवर्धन की दिशा में एक उत्कृष्ट पहल बताया। उन्होंने कहा कि यह कार्य विभागीय कर्तव्यों के साथ सामाजिक उत्तरदायित्व के निर्वहन का प्रेरणादायक उदाहरण है। उन्होंने फायरिंग रेंज में एक पौधा लगाकर अभियान में भागीदारी निभाई।

इस अवसर पर उनके साथ पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आकाश मरकाम, नगर पुलिस अधीक्षक श्री अनिल विश्वकर्मा, डीएसपी ट्रैफिक श्री उत्तम प्रताप सिंह, डीएसपी श्री सुशांतो बनर्जी, एसडीओपी खरसिया श्री प्रभात पटेल, एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री सिद्धांत तिवारी, आरआई श्री अमित सिंह सहित पुलिस विभाग के कई अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे। सभी ने सामूहिक रूप से पौधारोपण में भाग लिया।

हरियाली के माध्यम से स्थायी संदेश
रायगढ़ पुलिस का यह हरियाली अभियान पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक दीर्घकालिक, ठोस और अनुकरणीय प्रयास के रूप में उभर रहा है। इसे उच्च अधिकारियों से मिला प्रोत्साहन न केवल कार्य संस्कृति को ऊर्जावान बनाता है, बल्कि समाज के प्रति पुलिस विभाग की संवेदनशीलता को भी उजागर करता है।


Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button