छत्तीसगढ़न्यूज़

रायपुर : अस्पताल में भर्ती के दौरान सामलाल के 4 वर्षीय पुत्र का किया गया समुचित उपचार

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक जिला अस्पताल नारायणपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार ओरछा विकासखण्ड के कोडोली निवासी श्री सामलाल के 4 वर्षीय पुत्र का अस्पताल में भर्ती के दौरान समुचित उपचार किया गया। इस संबंध में ‘‘डॉक्टरों की लापरवाही के चलते 4 साल के आशीष मासूम की गई जान’’

प्राप्त जानकारी के अनुसार नारायणपुर जिला अंतर्गत ओरछा विकासखण्ड के कोडोली निवासी श्री सामलाल के 4 वर्षीय पुत्र को 3-4 दिन से बुखार और बार बार उल्टी हो रहा था। जिसके उपचार हेतु उसके परिजन आज सुबह 11.30 बजे जिला अस्पताल में लाकर भर्ती किए। इलाज के दौरान भी बच्चे को बार-बार उल्टी हो रहा था और तेज बुखार के कारण झटके आ रहा था। बच्चे का उपचार मेडिकल एसओपी के तहत किया गया। बच्चे को तेज बुखार के कारण अचानक झटका आने लगा, जिसे ठीक करने दवाई दी गयी। झटके के कारण उल्टी सांस के नली में जाने के कारण बच्चे की हालत और खराब हो गयी और दिल की धड़कन और सांस रुक गयी। हालत को देखते हुए बच्चे का सीपीआर किया गया एवं जीवन रक्षक दवाईयां दी गयी, किंतु बच्चे को अथक प्रयासों के बाद भी बचाया नहीं जा सका, दोपहर 3.30 को मृत्यु हो गयी।

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button