छत्तीसगढ़

विधायक की पहल पर धनगांव में लगा नया ट्रांसफार्मर 

WhatsApp Image 2026-11-19 at 7.10.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-19 at 7.10.01 PM (1)
दो साल से लोे-वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे थे ग्रामीण
बलौदाबाजार,
फागुलाल रात्रे, लवन।
ग्राम धनगांव में ग्रामीण पिछले 2 सालो से लो-वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे थे। इसके संबंध में सरपंच तुलसी मनहरे व ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विधायक व संसदीय सचिव शकुन्तला साहू को लिखित व मौखिक रूप में अवगत काराया था। विधायक साहू ने ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए 25 केवीए का नया ट्रांसफार्मर गांव में लगवाया है। 25 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लग जाने के बाद अब गांव में दो ट्रांसफार्मर हो गया है। दो ट्रांसफार्मर के लग जाने से 1200 की आबादी वाले गांव में अब लो-वोल्टेज की समस्या पूरी तरह खत्म हो गई। गांव की आबादी अधिक और एक ट्रांसफार्मर होने की वजह से लोड अधिक होने की वजह से पुराना ट्रांसफार्मर आए दिन खराब हो रहा था जिसकी वजह से ग्रामीणों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही थी।
 धनगांव के ग्रामीणों ने बताया कि नया ट्रांसफार्मर लगने से पहले बिजली से चलने वाले उपकरण लो-वोल्टेज के कारण शोपीस बन गए थे। यहंा तक की सीएफएल बल्ब भी नहीं जल पाते थेे। नया ट्रांसफार्मर लग जाने से ग्रामीणों को काफी राहत मिली है। पहले एक ही ट्रांसफार्मर से पूरे गांव उपयोग करता था। अब दो ट्रांसफार्मर लग जाने से ग्रामीणों को राहत मिली है। ग्रामीणों ने आगे बताया कि लो-वोल्टेज की वजह से बच्चों की पढ़ाई-लिखाई बाधित हो रही थी। साथ ही बरसात के दिनों सांप-बिच्छु सहित इत्यादि जीव-जन्तुओं का खतरा बना हुआ था। नया ट्रांसफार्मर लग जाने से पूरे गांव वालों को काफी राहत मिली है, जिसके लिए गांव वालों ने विधायक शकुन्तला साहू के प्रति आभार जताया है।
Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button