
जांजगीर-चांपा भारतमाला हाइवे पर दर्दनाक हादसा: तहसीलदार की पत्नी की मौत, मासूम घायल
जांजगीर-चांपा। जिले के सांकर गांव से गुजरने वाले भारतमाला हाइवे पर एक भीषण सड़क हादसे में कोरबा में पदस्थ तहसीलदार की पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनका चार साल का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया है।
तेज रफ्तार कार मालवाहक से टकराई
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार कार हाइवे किनारे खड़े मालवाहक वाहन से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
स्थानीय लोगों ने किया रेस्क्यू
घटना के तुरंत बाद आसपास के लोगों ने घायलों को वाहन से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। घायल बच्चे को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
कटघोरा हाइवे पर भी बड़ा हादसा
इसी बीच कटघोरा-अंबिकापुर नेशनल हाइवे पर भी एक और बड़ा हादसा सामने आया है। यहां तीन ट्रेलर और एक कार के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें पांच लोग घायल हो गए।
पुलिस जांच में जुटी
सभी घायलों को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद

