रायपुर। जिले सहित प्रदेशभर में अमानक सैनिटाइजर की सप्लाई को लेकर लगातार शिकायत के बीच औषधि विभाग ने राजधानी के तीन मेडिकल दुकानों में छापामार कार्रवाई की है। यहां से सैनिटाइजर समेत अन्य दवाओं के सैंपल लेकर लैब में जांच के लिए भेजे गए हैं। औषधि विभाग के अधिकारियों ने रजबंधा मैदान स्थित श्रीहरी डिस्ट्रीब्यूटर्स, अक्षय मेडिकोज, ओएस फार्मा, डूमरतराई के अपेक्स मेडिकल में छापामार कार्रवाई कर सैनेटाइजर के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं। बता दें कि कोरोना को लेकर बढ़े सैनिटाइजर की खपत को देखते हुए मेडिकल दुकानों में अमानक सैनिटाइजर बेचे जाने की शिकायत मिल रही थी। इसे लेकर औषधि विभाग के अधिकारियों में इन चार मेडिकल दुकानों में दबिश दी। अधिकारियों को अचानक देख मेडिकल संचालकों हड़बड़ा गए।
सैनिटाइजर जांच के साथ ही अन्य दवाओं के भी सैंपल लिए गए हैं। विभाग शिकायत मिलने पर दवाओं के मूल्य से अधिक में बेचे जाने, अमानक दवा और दवाओं की कालाबाजारी को लेकर लगातार कार्रवाई कर रही है। डूमरतराई में ड्रग इंस्पेक्टर टेकचंद ने जबकि रजबंधा मैदान स्थित मेडिकल दुकानों में परमानंद वर्मा ने कार्रवाई की है।
रायगढ़ कलेक्टर न्यायालय ने अवैध शराब परिवहन से जुड़े जब्त वाहनों पर पक्ष प्रस्तुत करने के लिए सूचना जारी की
13 minutes ago
रायगढ़ में पीएमश्री योजना के तहत नटवर विद्यालय का परिपूर्णता निरीक्षण और समीक्षा बैठक
16 minutes ago
रायगढ़ से 112 श्रद्धालु रवाना, 15वां जत्था श्री रामलला दर्शन योजना के तहत अयोध्या के लिए
18 minutes ago
जीवित मतदाताओं के नाम कटवाने की कथित साजिश, गैंदाटोला गांव के ग्रामीण थाने पहुँचे
21 minutes ago
अदाणी फाउंडेशन की खेल पहल से रायगढ़ के ग्रामीण युवाओं को नई उड़ान, क्रिकेट किट से लेकर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स तक मिला संबल
3 hours ago
रायगढ़ में सट्टा नेटवर्क पर पुलिस का तगड़ा प्रहार: अमलीभौना इंदिरा आवास में कमीशन पर चल रहा था ऑनलाइन और कागजी सट्टा, महिला सट्टा लेखक गिरफ्तार, 37,500 नकद जब्त
3 hours ago
रायगढ़ में देह व्यापार के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन: केवड़ाबाड़ी एसबीआई मेन ब्रांच के सामने चल रहा था अवैध धंधा, कोतवाली पुलिस की सटीक रेड में मुख्य आरोपी व महिला सहयोगी गिरफ्तार
3 hours ago
हर घर नल, लेकिन पानी गायब: जल जीवन मिशन की कागज़ी कामयाबी पर ज़मीनी सवाल, क्या यह “जल नहीं, मलाई मिशन” बनता जा रहा है?
4 hours ago
पीएम मोदी ने परीक्षार्थियों से कहा—तनाव मुक्त होकर दें परीक्षा, आत्मविश्वास और व्यवहारिक तैयारी पर रखें ध्यान
4 hours ago
बारामती विमान हादसा: डिप्टी CM अजित पवार की आखिरी बातचीत में झलकता रहा जनसरोकार और सामाजिक संतुलन का जज़्बा